आज का राशिफल 5 जुलाई 2023 Aaj ka Rashifal 5 July 2023 (Horoscope Today)
मेष राशि ( Mesh Rashi)
गृहस्थ जीवन में आंनद का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन, यह स्थिति दोपहर के बाद देखने को मिलेगी। सुबह से दोपहर तक आप भाग्य के सहारे न रहें। कार्यस्थल या कारोबारी सहयोगी के साथ बातचीत के दौरान संयम बरतें। आज पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने या लाभ की स्थिति बन सकती है। (Horoscope Today)
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
स्वास्थ्य नरम रहेगा। अपना ख्याल रखें। खानपान पर विशेष ध्यान देने का जरूरत है। वाणी पर संयम रखें। नया काम आरंभ करना चाहते हैं तो आज के लिए टाल दें। कारोबार के क्षेत्र में थोड़ी परेशानी रह सकती है। अधिकारी या सहकर्मी के साथ मधुर व्यवहार करें उलझें नहीं। धैर्य रखें, सफलता मिलेगी थोड़ा विलंब हो सकता है। (Horoscope Today)
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
धर्म-अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। मनोरंजन के साधन विकसित होंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सुस्वादु भोजन मिलने की संभावना है। नए कपड़े भी खरीदने के योग बन रहे हैं। इससे व्यय बढ़ सकता है। दोपहर के बाद भावुक होते नजर आएंगे। नकारात्मक विचारों और कार्यों से दूर रहना बेहतर होगा। (Horoscope Today)
इसे भी पढ़े...
कर्क राशि (Kark Rashi)
आज धनलाभ होने की संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहा सकता है। लक्ष्य मिल जाने से पदोन्नति भी मिल सकती है। बशर्ते काम में कोई निर्णय लेने के लिए सहयोगियों से विचार विमर्श जरूर करें। आज कहीं आप टूर पर जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। (Horoscope Today)
सिंह राशि ( Singh Rashi)
सेहत के लिहाज से आज सतर्कता बरतने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक संकट दूर होता दिखेगा। घर में माहौल अच्छा रहेगा। कारोबार में भी लाभ की संभावना दिख रही है। किसी को अपनी योजना के बारे में न बताएं। (Horoscope Today)
कन्या राशि ( Kanya Rashi)
आज यात्रा टालना बेहतर होगा। किसी परिचित या अपरिचित व्यक्ति से तनाव या उलझन मिल सकता है। किसी के साथ विवाद न करें। बच्चों के संबंध में चिंता हो सकती है। आर्थिक नुकसान की भी संभावना है। पत्नी से किसी विशेष काम को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। (Horoscope Today)
तुला राशि ( Tula Rashi)
धर्म-आध्यत्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। आज मूड अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों हल होते दिखेंगे। स्वास्थ्य से जुड़े मसलों में भी राहत मिलेगी। घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार के लोगों का ख्याल रखने के साथ ही उन्हें समय दें। इससे जो काम आपने सोचा होगा उसके पूरा होने की संभावना बढ़ जाएगी। (Horoscope Today)
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
आज काम का दबाव कुछ अधिक ही रह सकता है। इससे तनाव हो सकता है। ऐसे में घर परिवार में बातचीत के समय वाणी मधुर रखें। मनमुताबिक काम न होने से थोड़ा परेशान रहेंगे। हालांकि, दोपहर के बाद को सुखद समाचार मिल सकता है। लोगों से मेल मुलाकात बरकरार रखें। भाग्य साथ रहेगा और विरोधी परास्त होंगे। (Horoscope Today)
धनु राशि (Dhanu Rashi)
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इससे दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बरकरार रहेगी। अगर नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा की भी संभावना बन रही है। फिर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। कारोबार करने वालों के लिए बुधवार का दिन आर्थिक लिहाज से थोड़ा नरम रहेगा। (Horoscope Today)
मकर राशि (Makar Rashi)
मन चिंतित रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखने से लाभ होगा। किसी से विवाद की संभावना बन सकती है। हालांकि धर्म-अध्यात्म में रुचि लेने से थोड़ा अच्छा महसूस करेंगे। दोपहर के बाद उत्साह का संचार होता दिखेगा। परिवार में आंनद रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। (Horoscope Today)
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
आज यात्रा की संभावना बन रही है। दिन भर सक्रियता बनी रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि के आसार हैं। जिन युवाओं के शादी की बात चल रही है, उनके लिए आज का दिन अच्छा संदेश लेकर आ सकता है। दोपहर के बाद किसी से भी विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यय अधिक रह सकता है। (Horoscope Today)
मीन राशि (Meen Rashi)
आज आय में वृद्धि की संभावना है। कारोबार में पार्टनर से विचार विमर्श करके ही निर्णय लें। बुधवार के दिन आपके व्यस्तता से भरा होगा। लोग आपके काम की सराहना करने से नहीं चूकेंगे। कारोबार के सिलसिले में कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में बड़ों-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। (Horoscope Today)
0 Comments