हेल्थ डेस्क। किशमिश खाने के फायदे (benefits of eating raisins) जानकर आप चौंक जाएंगे। यह कब्ज (Constipation) को जड़ से खत्म करने से लेकर खून की कमी (anemia) तक हो दूर करता है। यह केवल ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) ही नहीं तमाम गुणों की खान है। किशमिश को साबूत खाना जितना फायदेमंद है उससे कहीं अधिक खाली पेट उसके पानी का सेवन करने से लाभ होता है। अब तो आप इसके बारे में विस्तार से जानना ही चाहेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।
किशमिश क्या होता है (what are raisins)
किशमिश सूखे अंगूर को कहते हैं। इसे इस तरह से सुखाया जाता है कि इसके पोषक तत्वों (nutrients) को कोई नुकसान न हो और वह अपनी मात्रा में बने रहें। अंगूर को सुखाकर किशमिश बनाने की प्रक्रिया में करीब तीन सप्ताह लगते हैं। इसमें प्राकृतिक (Natural) रूप से शर्करा (sugar) पाई जाती है जो कैलोरी (calories) के रूप में ऊर्जा देता है।
पोषक तत्वों से भरपूर होती है किशमिश (Raisins are rich in nutrients)
किशमिश पोषक तत्वों और एंटी ऑक्सीडेंट (antioxidant) गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर के फ्री रेडिकल्स (free radicals) को निकालने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी-6, मैगनीज, बोरोन आदि तत्व पाए जाते हैं।
किशमिश का पानी सुबह खाली पेट पीने के फायदे (benefits of drinking raisin water empty stomach in the morning)
- किशमिश को किसी बर्तन में रात भर के लिए भिगो कर रख दें। इसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए।
- किशमिश का पानी पाचन शक्ति (Digestion Power) को बढ़ाता है। क्योंकि इसमें फाइबर (fiber) की भरपूर मात्रा होती है।
- कब्ज की समस्या को दूर करता है। पेट की आंतरिक सफाई करता है, जिससे पुराना कब्ज भी ठीक हो जाता है।
- किशमिश का पानी खाली पेट पीने से एसिडिटी (acidity) की समस्या में भी लाभकारी है।
- किशमिश का पानी खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करता है। शरीर स्वस्थ होता है।
- किशमिश का पानी बैड कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) के स्तर को सामान्य करता है।
- किशमिश का पानी एनर्जी बूस्टर (energy booster) की तरह शरीर में ऊर्जा को बढ़ाता, थकान नहीं होती है।
- वजन नियंत्रण (weight loss) में भी किशमिश का पानी लाभदायक है। यह फूड क्रेविंग को रोकता है।
किशमिश साबूत खाने के फायदे (Benefits of eating raisins whole)
- शरीर में खून की कमी दूर करता है। इसे सुबह खाली पेट खाना चाहिए। शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है।
- इसमें पाए जाने वाले तत्व फास्फोरस, मैग्नीशियम विटामिन आदि दांतों व हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
- किशमिश में पाए जाने वाले विटामिन, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट आंखों की स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं।
- यह बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है, जिससे किशमिश हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होती है।
- किशमिश कार्बोहाइड्रेट का प्राकृतिक स्रोत है। इसमें ऊर्जा भरपूर होती है। अमीनो एसिड भी पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाता है।
- किशमिश में फाइबर पाया जाता है जो मोटापा कम करने में भी मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक पाए जाते हैं जो गुड बैक्टीरिया हैं। जो वजन नियंत्रण में मदद देते हैं।
- किशमिश में पाया जाने वाला पोटैशियम शरीर मे सोडियम के असर को कम करता है। जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
- किशमिश में पाया जाने वाला बोरोन तत्व हड्डियों व जोड़ों के स्वस्थ रखता है। घाव को जल्द भरने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें...
Weight Loss Food: Fox Nuts 30 दिन में 32 की कमर 28 कर सकता है मखाना, इस तरह से करें सेवन
किशमिश के एक चौथाई कप में यह होता है (1/4 cup of raisins contains)
- कैलोरी 120
- प्रोटीन एक ग्राम
- फैट यानी वसा 0 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट 32 ग्राम
- फाइबर 02 ग्राम
- शर्करा 26 ग्राम
- कैल्शियम 25
- आयरन एक मिलीग्राम
(फ़ोटो: साभार freepik.com)
0 Comments