उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडलीय बैठक में आंदोलन की रणनीति को दिया गया अंतिम रूप
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (Uttar Pradesh Madhymik Shikshak Sangh) ट्रेड यूनियनों (Trade Unions) के बैनर तले सूबे के शिक्षक व कर्मचारी 10 अगस्त 2023 को दिल्ली ( Delhi) के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में एकत्रित होंगे। यहां पुरानी पेंशन व्यवस्था (Old Pension Scheme) बहाली के मुद्दे को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। 06 अगस्त 2023 को माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडलीय बैठक में दिल्ली जाने और वहां आंदोलन (Agitation) में शामिल होने को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मंडल की तीनों जनपदों बस्ती (Basti), सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) व संतकबीरनगर Santkabirnagar) के अध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
संघर्षों का परिणाम हैं उपलब्धियां (Achievements are the result of struggles)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडलीय बैठक शहर के गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज में हुई। संघ के अध्यक्ष राम पूजन सिंह ने अध्यक्षता की। प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने कहा शिक्षकों को आज जो अधिकार और उपलब्धियां मिली हैं। वह लंबे संघर्षों का परिणाम है। जब तक हममें संघर्ष की शक्ति जीवित रहेगी। एकजुटता रहेगी। तब तक हमारी उपलब्धियों और अधिकारों को कोई कम नहीं कर सकता। अब यह समय आ गया है जब भारतवर्ष की सभी ट्रेड यूनियन एकजुटता का परिचय देते हुए संघर्ष को आगे बढ़ाएं। इसके किए 10 अगस्त 2023 की तारीख चुनी गई है। इस दिन देश भर के शिक्षक व कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होंगे।
इसे भी पढ़ें...
Har Ghar Tiranga 2023: अमृत महोत्सव के समापन व Independence Day पर 15 लाख से अधिक घरों पर शान से लहराएगा तिरंगा
एकजुटता से होगी पुरानी पेंशन की बहाली (Old pension will be restored with solidarity)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने अधिकारों को लेकर एकजुट रहेंगे तो निश्चित रूप से पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली होगी। क्योंकि शिक्षकों के त्याग और बलिदान से प्राप्त उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता है। जिसके पीछे एकजुटता, संघर्ष का संदेश छिपा है। वेतन वितरण अधिनियम हो या सेवा सुरक्षा, इसे तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह रहे बैठक में मौजूद (be present at the meeting)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी, बस्ती के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्रा, संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष महेश राम, सिद्धार्थनगर के जिला मंत्री रामविलास चौधरी, डॉ. सुरेंद्र चौधरी, विजय कुमार गुप्ता, शिव नारायण पांडेय, डॉ. अजय कुमार शुक्ला, इरफान अहमद, सूर्यकांत त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, विवेकानंद शुक्ला, फागू लाल गुप्ता, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
0 Comments