हेल्थ डेस्क। अगर आप फाइबर से भरपूर से खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं तो निश्चित तौर पर मोटापे (Fox Nuts Or Makhana To Reduce Belly Fat) को दूर भगा सकते हैं। अब फाइबर (fiber) से भरपूर खाद्य पदार्थ तो कई हैं, लेकिन उनमें से त्वरित लाभ (Quick Response) देने वाला कुछ है तो वह है मखाना (Fox Nuts)। इसमें 32 इंच की कमर को 28 इंच तक 30 दिन (Thirty Days) में कर देने की क्षमता होती है। अब तो आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर यह कैसे संभव है। तो इस लेख में हम आपको को विस्तार से मखाना के प्रयोग के तरीके (Uses Of Fox Nuts) मखाना खाने के फायदे (Benefits Of Fox Nuts) के बारे में बताने जा रहे हैं।
फाइबर से भरपूर है मखाना (Makhana is rich in fiber)
मखाना फाइबर से भरपूर होता है। इसे अगर आप नाश्ते में लेते हैं तो काफी समय तक भूख नहीं लगती है। यही नहीं मखाना में प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप यह सोच रहे हैं कि मोटापा कम करना आसान नहीं है तो मखाना प्रोटीन और फाइबर ही वह दो तत्व हैं जो आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।
ढीले पेट को टाइट कर सकता है मखाना (Makhana can tighten loose stomach)
शरीर खास कर पेट और कमर के आसपास चर्बी (Fat) जितनी आसानी से जम जाती है। उतनी आसानी से गलती नहीं है। इसका बड़ा कारण अनियमित दिनचर्या (irregular routine) है। वहीं बाहर का खाना या ज्यादा तला-भुना खाना इस काम को और भी जटिल बना देता है। यही वजह है कि लोग मोटापा कम करने का सफर (fat loss journey) शुरू तो करते हैं, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही हार मान बैठते हैं। यहां तक कि खाना तक छोड़ देते हैं, लेकिन नतीजा शून्य रहता है। मगर अब परेशान न हों।
इसे भी पढ़ें...
Uric Acid: किचन में छिपा है रामबाण इलाज, जानिए लक्षण और बचाव के आसान तरीके
मखाना कैसे करता है मोटापा से लड़ने में मदद (How Makhana helps in fighting obesity)
हम आपको ऊपर ही बता चुके हैं कि मखाना में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तो इसका यही गुण मोटापा से लड़ने में मददगार भी होता है। दरअसल, मखाना फाइबर रिच होने से खाने के बाद ज्यादा देर तक भूख नहीं लगने देता है। इसके चलते काफी देर तक कुछ भी खाने से बचने में मदद मिलती है। वहीं, प्रोटीन इस दौरान शरीर को जरूरी पोषक तत्व की पूर्ति करता रहता है। इससे मोटापा से लड़ने में मदद मिलती है।
किस तरह करें मखाना का सेवन (How to consume Makhana)
मखाना को ज्यादा भुने बिना सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि से थोड़ा कुरकुरा (crispy) बनाने के लिए सूखा ही भून (dry roast) सकते हैं। इससे उसके पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं। वहीं सेहत के अनुकूल नाश्ता तैयार करने के लिए देशी घी में भून सकते हैं। उसमें जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता, मूंगफली के दाने भी डाल सकते हैं।
मखाना के यह फायदे जानते हैं आप (Do you know these benefits of Makhana)
मोटापा कम करने के साथ ही मखाना खाने के और भी कई फायदे हैं। जिन्हें जानना बेहद जरूरी और आपकी सेहत को भी अच्छा कर सकते हैं।
- मखाना खाने से कब्ज निजात पाने में मदद मिलती है। इसे हर रोज खाने से पेट आसानी से साफ होता है।
- मखाना ड्राई फ्रूट है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम भी पाया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। हड्डियों को भी मजबूत करता है। दांत भी सेहतमंद रहते हैं।
- मखाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट मधुमेह से प्रभावित लोगों को मखाना खाने की सलाह देते हैं।
- जिन लोगों में खून की कमी यानी एनीमिया की दिक्कत है। उन्हें दूध में मिलाकर मखाना का सेवन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: लेख में दी गई जानकारी सिर्फ सलाह और सुझाव है। किसी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
0 Comments