पेट की तमाम बीमारियों से लड़ने में मदद के साथ कब्ज को करता है दूर
हेल्थ डेस्क। Amrud khane ke Fayde जानकर आप अमरूद को अगर पेट के लिए अमृत कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। Guava यानी अमरूद ठंडी तासीर वाला फल है। इसीलिए बड़े-बुजुर्ग और आयुर्वेद के जानकार इसे दोपहर दो बजे पहले ही खाने को लाभकारी बताते हैं। अब हम आपको अमरूद (Guava) खाने के जिन बारह फायदों (twelve benefits) के बारे में बताएंगे वह आपको हमेशा हेल्दी (स्वस्थ) रहने में मदद करेंगे। तो आइए चलिए जानते हैं अमरूद खाने के फायदे।
ठंड में मौसम में सबसे अधिक खाया जाता है अमरूद (Guava)
ठंडक के समय बाजार में मटर, गोभी जैसी सब्जियां खाने का जायका बढ़ा देते हैं। इन सब के अगर किसी फल को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो वह है अमरूद। यह स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अमरूद (Guava) इस सीजन लोगों की बड़ी पसंद बन जाता है। इसके जिन फायदों के हम आगे जिक्र करेंगे वह आपको अमरूद खाते समय उसका जायका और बढ़ा देंगे।
पेट की बीमारियों को दूर करता है अमरूद (Guava)
अमरूद पेट की तमाम बीमारियों से बचे रहने का अचूक उपाय है। इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से पेट की गरमी को कम करता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। इसके बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। कब्ज के लिए तो अमरूद का सेवन रामबाण दवा है। यही नहीं इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें...
Raisins Benefits: कब्ज, खून की कमी दूर करने से लेकर हैं किशमिश खाने के कई फायदे
अमरूद खाने के फायदे (benefits of eating guava)
- अमरूद को यदि काले नमक के साथ खाया जाए तो यह पेट यानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। लंबे समय से अनियमित पाचन क्रिया (digestion process) को ठीक करने के लिए यह उम्दा फल है।
- छोटे बच्चों के पेट में यदि कीड़े पड़ गए हैं तो उन्हें अमरूद खाने को दीजिए। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।
- अमरूद के पौधे की पत्तियों को पीस लें। इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे (dark circles) दूर होते हैं और सूजन भी कम होती है।
- कब्ज (Constipation) की समस्या के लिए अमरूद का सेवन काफी लाभदायक माना गया है। सुबह खाली पेट अमरूद का सेवन करने से कब्ज में राहत मिलती है।
- अमरूद की पत्तियों को कच्चा चबाने से मुंह की दुर्गंध (halitosis) खत्म होती है। दांतों का दर्द भी कम होता है। इसे निगलना नहीं चाहिए।
- अमरूद खाने से पित्तदोष (gallstones) दूर होता है। ऐसे में घर किसी पित्त संबंधी समस्या है तो उसे अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए।
- अमरूद में मैग्नीशियम पाया जाता है। जो मांस-पेशियों को मजबूत बनाता है।
- अमरूद के सेवन से तनाव दूर भगाने में मदद मिलती है। अवसादग्रस्त लोगों को चिकित्सक की सलाह से इसका सेवन करना चाहिए।
- अमरूद में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो वजन नियंत्रण (curb weight) में मदद करता है।
- अमरूद रक्त शर्करा (blood sugar) को नियंत्रित करता है। ऐसे में शुगर में मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।
- अमरूद में विटामिन ए व फोलेट भी पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
- अमरूद में जिंक व कॉपर नामक तत्व भी पाया जाता है, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
(फोटो साभार freepik.com)
डिस्क्लेमर: लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दी गई है। apnibasti.in इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
0 Comments