Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News: भाजपा सदैव व्यापारियों की हितैषी: भाजपा जिलाध्यक्ष

कल्याणकारी योजनाएं व्यापारियों के हित में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के विचार वाली सरकार ही कर सकती है।

viveka-nand

बस्ती (यूपी)। जय पूर्वांचल व्यापार मंडल संबद्ध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बस्ती ने कटरा स्थित अपने जनपदीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्रा ने कहा की दुर्घटना बीमा, व्यापारी पेंशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं व्यापारियों के हित में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के विचार वाली सरकार ही कर सकती है। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों की सतत चिंता भी भारतीय जनता पार्टी संगठन से ही संभव है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों ने इस प्रकार से मेरा सम्मान कर जो मेरा उत्साहवर्धन किया है। उसे मैं बतौर ऋण मानकर प्रतिफल चुकाने को तत्पर रहूंगा। इससे पूर्व जय पूर्वांचल व्यापार मंडल के जनपदीय प्रधान कार्यालय पर पहुंचने पर विवेकानंद मिश्रा का उपस्थित व्यापारियों ने भारत माता की जय के नारे के साथ माल्यार्पण कर स्वागत वंदन और अभिनंदन किया।

स्वागत भाषण में संगठन के बस्ती के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ला ने कहा कि जिस प्रकार से एक साधारण कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी ने जिले का अध्यक्ष बना करके सम्मान दिया है। वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी जैसे संगठन में ही संभव है। साथ ही सुभाष शुक्ला ने यह भी कहा कि व्यापारी समाज सदैव से भारतीय जनता पार्टी का समर्थक रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी की भी जिम्मेदारी बनती है कि व्यापारियों और उनके व्यापार की सदैव चिंता करें।

संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय ने कहा कि विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में बस्ती बीजेपी जितना व्यापारी हितों की चिंता करेगी। बस्ती का व्यापारी उससे कई गुना अधिक सहयोग और समर्थन देता रहेगा। सरदार प्रभु प्रीत सिंह ने कहा कि विवेकानंद मिश्र जैसे सौम्य, सुशील, विवेकशील युवा को जिलाध्यक्ष बनाकर भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने बहुत सुंदर कार्य किया है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री संगठन बृजेश प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि महात्मा तुलसीदास जी ने जिस प्रकार से मानस में लिखा है की "मुखिया मुख्य सो चाहिए खान पान में एक" निश्चित तौर पर विवेकानंद मिश्र जी उस कसौटी पर खरे उतरेंगे। कार्यक्रम को सुनील मिश्र, सत्यपाल सिंह टीटू, सुरेश गुप्ता, आदित्य नारायण गिरी, राम विनय पांडेय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरधारी लाल साहू, चंद्र प्रकाश मिश्रा, राजीव पांडेय, लल्ला यादव, जयेश सिंह मुन्ना, रमेश सिंह, पंकज त्रिपाठी, महेंद्र नाथ पांडे, सुनील सिंह , राधेश्याम अग्रहरि, सुभाष सोनी, सुनील शुक्ला, चंद्र किशोर अग्रहरी, सुरेंद्र बहादुर सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अनुपम जी मिश्रा, बाबू  अमरेश पांडेय, अमित वर्मा, भानु प्रकाश मिश्रा, आत्मजीत सिंह, प्रिंस सक्सेना, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, राजेश शर्मा, डॉक्टर शैलेंद्र, डॉक्टर अनिल, बच्चू लाल, लाल जी, इंद्रभुजा, डॉ. आलोक, राकेश त्रिपाठी, वीरेंद्र शुक्ला, राजन, आलोक श्रीवास्तव, अजय प्रताप पाल, सुनील गिरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Click Here👎

👉Basti News: बस्ती जनपद में कुल 139 गणेश प्रतिमाएं स्थापित हैं, 29 को होगा विसर्जन

👉Pitru Paksha 2023: श्राद्ध-पिंडदान और तर्पण से प्रसन्न होते हैं पूर्वज

👉Shardiya Navratri 2023: जानें आरंभ तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत कैलेंडर

Post a Comment

0 Comments