Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News: हमारे सभी बूथ अध्यक्ष हनुमान की तरह शक्तिशाली हैं: अशोक सिंह

भाजपा कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि संगठन में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है।

bjp-basti-2

बस्ती (यूपी)। पुराना डाकखाना स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला इकाई द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक सिंह उपस्थित रहे।

कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वन्दे मातरम गीत के साथ की गई।

इसी दौरान सभी 26 मण्डल अध्यक्षों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से हेलमेट भी बांटे गए। आगामी कार्यक्रम को लेकर 24 सितम्बर को मन की बात एवं 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर मनाने की योजना रचना बनी।

मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने कहा की संगठन में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, हमें बूथ कमेटी की संरचना को मजबूत करना है। संगठन से सरकार तक का सफर तय करने में बूथ के कार्यकर्ताओं का अहम रोल होता है। आज हम कार्यकर्ताओं के कारण ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बने हैं। देश-प्रदेश में चौमुखा विकास हो रहा है ये सब बूथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बूथ विजय के कारण ही सम्भव हुआ है और भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा हम सभी को एक-एक बूथ अध्यक्षों को अभी से उनकी शक्ति का एहसास कराने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जामवंत ने हनुमान की शक्ति स्मरण कराई तो उन्होंने लंका को तहस नहस कर दिया था उसी प्रकार हमारे बूथ अध्यक्ष भी हनुमान की तरह शक्तिशाली हैं एक बार फिर आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी बूथ अध्यक्ष अपनी कमेटी को सक्रिय करते हुए एक एक बूथों पर विजय पताका लहराते हुए उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को जीत कर पुनः प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडौर सौंपेंगे।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत हम जिले की कुल 2150 बूथों पर बूथ अध्यक्ष के साथ 11 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम की संरचना को मजबूत करते हुए आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में सभी संसदीय क्षेत्रों में कमल खिलायेंगे।

कार्यशाला में निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, पवन कसौधन, प्रेम सागर त्रिपाठी, सुशील सिंह, दयाशंकर मिश्र, राजेन्द्र गौड़, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, प्रत्युष सिंह, विवेकानन्द शुक्ल, राजेश द्विवेदी, राम श्रृंगार ओझा, अखिलेश शुक्ल, सरोज मिश्र, आत्मा प्रसाद पाठक, चंद्रशेखर मुन्ना, अमृत कुमार वर्मा, दिलीप पाण्डेय, रोली सिंह, विक्की श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र जायसवाल, अरविन्द श्रीवास्तव, सत्यराम चौधरी, कुंवर आनन्द सिंह, दिलीप भट्ट, सुखराम गौड़, इन्द्रजीत चौहान, मनोज पासवान, प्रभात गौतम, श्रुति कुमार अग्रहरी आदि मौजूद रहे।

Click Here👎

👉Basti News: खैर इंटर कॉलेज री-यूनियन में जुटेंगे पूर्व छात्र

👉Pitru Paksha 2023: श्राद्ध-पिंडदान और तर्पण से प्रसन्न होते हैं पूर्वज

👉Shardiya Navratri 2023: जानें आरंभ तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत कैलेंडर

Post a Comment

0 Comments