उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के रामपुर मुड़री गांव में विवाहिता की मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने जीजा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
बस्ती (यूपी)। ख़ैर, खून, खांसी, खुशी, बैर, प्रीति और मधुपान। यह सात कभी नहीं छिपतीं। सोनहा में रामपुर मूंडरी निवासी महेश ने ऐसा ही कुछ सोचा था। पत्नी को तख्त पर बार-बार सिर पटक कर मार डाला। लोगों से बोला कि बिस्तर से गिर गई। जिससे लगी चोटों से उसकी मौत हो गई। लेकिन, जब पीएम रिपोर्ट आई तो सच सामने आ गया। पुलिस के अनुसार पत्नी के सिर पर जो चोट थी, वह मृत्यु से पहले की थी। यानी उसके साथ मारपीट की गई थी।
बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र का है मामला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मुडरी में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर आरोप लगाया है कि वह सकी बहन पर शक करता था। इसे लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु पूर्व चोट लगने की पुष्टि होने के बाद सोनहा पुलिस ने आरोपित पति महेश को भिरिया बाजार गिरफ्तार कर लिया।
14 सितंबर को हुई थी विवाहिता की मौत
घटना 14 सितंबर 2023 की है। सोनहा पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम रामपुर मुंडरी में एक महिला फूला देवी पत्नी महेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। जिस पर सोनहा पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच 27 सितंबर 2023 को मृतका के भाई ने अपने जीजा के विरुद्ध तहरीर दी दी। वहीं, सी दौरान मृतका के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ गई। रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में आई चोटों को बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
पति बोला, घर से भाग जाने की देती थी धमकी
गिरफ्तार महेश चौहान से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह हत्या का राज उगल दिया। बोला कि उसकी पत्नी बार-बार लड़ाई-झगड़ा करती थी व घर से भाग जाने की धमकी देती रहती थी। ऐसे में उसने तख्त से बार-बार सिर लड़ाकर पत्नी को मार दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक दयानंद यादव, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र दुबे, कांस्टेबल करमजीत यादव, महिला आरक्षी कुमारी प्रिया शामिल रहीं।
Click Here👎
👉UP News: Lucknow में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढहा, दो की मौत
👉Basti News: बस्ती जनपद में कुल 139 गणेश प्रतिमाए स्थापित हैं, आज होगा विसर्जन
👉Pitru Paksha 2023: श्राद्ध-पिंडदान और तर्पण से प्रसन्न होते हैं पूर्वज
0 Comments