Basti News: सपा महिला सभा की समीक्षा बैठक में गूंजा मंहगाई, महिला आरक्षण का मुद्दा

समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सोमवार को बस्ती में पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। आम आदमी पार्टी की लक्ष्मी यादव समर्थकों के साथ सपा में हुईं शामिल।

sp-mahila

बस्ती (यूपी)। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियोें का आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर सपा की नीति और कार्यक्रमों से लोगों को जोडे़। कहा कि महिलाएं मंहगाई की मार से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो वक्त की रोटी और घर चलाना मुश्किल हो गया है। केंद्र की सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है क्योंकि यह 2029 तक लागू होगा या नहीं इसमें संदेह है। भाजपा की सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर मंहगा कर दिया। चुनाव नजदीक आता देख उसे 200 रूपया कम कर दिया गया है। इस सरकार में महिलाएं सर्वाधिक असुरक्षित हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होने महिलाओं का आह्वान किया कि वह चौपाल लगाकर महिलाओं को सपा के पक्ष में एकजुट करें।

समीक्षा बैठक में महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता भारती ने प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव को संगठन के गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर रीबू श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया। आम आदमी पार्टी की नेता लक्ष्मी यादव अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुई। गीता भारती ने उन्हें सदस्यता दिलाई। महिला सभा की नेताओं ने समीक्षा बैठक में जमीनी मुद्दे उठाए और प्रदेश अध्यक्ष को समस्याओें की जानकारी दी। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाएं सपा की जीत सुनिश्चित करेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शकुन्तला चौरसिया, इन्द्रावती शुक्ला, प्रियंका पाल, प्रर्मिला, बबिता, विन्दवासिनी, अनीता द्विवेदी, लक्ष्मी रंजन, सरोज सिंह, शकुन्तला चौधरी, दीपमती, सुमन किन्नर, मंजू मौर्य, मालती, बबिता भारती, चम्पा भारद्वाज, रेखा देवी, गायत्री, मंजू देवी के साथ ही सपा महिला मोर्चा की अनेक सदस्य शामिल रहीं।

Click Here👎

👉Basti News: बस्ती जनपद में कुल 139 गणेश प्रतिमाए स्थापित हैं, 29 को होगा विसर्जन

👉Pitru Paksha 2023: श्राद्ध-पिंडदान और तर्पण से प्रसन्न होते हैं पूर्वज

👉Shardiya Navratri 2023: जानें आरंभ तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत कैलेंडर

Post a Comment

Previous Post Next Post