Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News: दिव्या मित्तल बस्ती की नई डीएम, प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर की कमान

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से दिव्या मित्तल को बस्ती जनपद का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर जिले का डीएम बनाया गया है...



dm-basti

बस्ती (यूपी)। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से देर शाम आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई। जिसमें सात जिलों के डीएम के बदले जाने का जिक्र है।

transfer-list

तबादला सूची में शामिल बस्ती जिले की डीएम प्रियंका निरंजन का मिर्जापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, मिर्जापुर की डीएम दिव्या मित्तल को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, नेहा जैन (IAS 2014) डीएम कानपुर देहात को विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स, आलोक सिंह (IAS 2013) DM ललितपुर को DM कानपुर देहात बनाया गया है। अक्षय त्रिपाठी (IAS 2014) विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर का DM बनाया गया है। प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) CEO BIDA को DM एटा बनाया गया है। अंकित अग्रवाल (IAS 2012) DM एटा को DM रामपुर बनाया गया है। रवींद्र कुमार मन्दार (IAS 2013) DM रामपुर को DM बिजनौर बनाया गया है। महेंद्र सिंह तंवर (IAS 2015) VC गोरखपुर प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर बनाया गया है। उमेश मिश्र (IAS 2012) DM बिजनौर को DM कुशीनगर बनाया गया है।

Click Here👎

👉ICC World Cup 2023: विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा विश्व कप 2023 का रंगारंग आगाज

👉Anant chaturdashi 2023 in Hindi: कब है अनंत चतुर्दशी? जानें अनंता पहनने का धार्मिक महत्व

👉Diwali 2023: दिवाली पर ग्रीन आतिशबाजी से पर्यावरण को रखें सुरक्षित

Post a Comment

0 Comments