Comments

6/recent/ticker-posts

हलषष्ठी व्रत 2023: पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

पूर्वांचल समेत भारत के कई राज्यों में 05 सितंबर 2023 को हलषष्ठी का व्रत रखा गया। इस दिन भगवान कृष्ण के भाई बलराम का जन्म हुआ था...

hal-shashthi-vrat

बस्ती (यूपी)। पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने 05 सितंबर 2023 को हलषष्ठी का व्रत रखा। मंदिरों, नदी के घाटों व अन्य पौराणिक महत्व के स्थलों पर महिलाओं ने कुश पर गांठ देकर पूजा विधि को सम्पन्न किया। इसी दिन भगवान कृष्ण के भाई बलराम का जन्म हुआ था। माना जाता है कि आज कुश आदि की पूजा करने से संतान बलराम की तरह ओजस्वी व दीर्घायु होती है।

कुश पर गांठ देकर की गई पूजा

उत्तर प्रदेश के बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर आदि जिलों में इस दिन महिलाएं कुश पर गांठ देकर छठ मैया की पूजा की गई। यहां पर वह अपने बेटों को टीका लगाया और इस पर्व से जुड़ी कहानियों को सुना और सुनाया। इसके उपरांत महुआ, तिन्नी के चावल और दही से बना प्रसाद वितरित किया गया। तमाम महिलाएं जमे हुए कुश पर गांठ दिया, जबकि अधिकांश महिलाएं जड़ समेत उखाड़ कर लाए गए कुश को कुएं के पास या मंदिर परिसर में दोबारा लगाकर उसकी पूजा की।

व्रत में महुआ का है विशेष महत्व

हल षष्ठी व्रत Hal shashthi Vrat 2023 में महुआ का विशेष महत्व है। बिना इसके व्रत को पूरा नहीं माना जाता है। इस व्रत को रखने वाली महिलाएं इस दिन महुआ की लकड़ी को दातुन के रूप में प्रयोग करती हैं। महुआ को प्रसाद में भी शामिल किया जाता है। इस व्रत में जोते हुए खेत का अनाज, फल आदि खाने को निषिद्ध बताया गया है। भैंस का दूध, सूखा मेवा, तिन्नी का चावल और करमुआ का साग इस दिन महिलाओं में आहार में शामिल होता है।

क्षेत्र के अनुसार बदल जाता है व्रत का नाम

भारत को विविधताओं का देश यूं ही नहीं कहा जाता है। हमारे सांस्कृतिक सनातन परंपरा में पड़ने वाले विभिन्न त्योहार इसकी साफ झलक दिखलाते हैं। हलषष्ठी व्रत Hal shashthi Vrat 2023 को अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। लेकिन व्रत के नियम कमोबेश सभी स्थानों पर एक ही जैसे हैं। उत्तर भारत इस व्रत के कई नाम हैं। बलराम जयंती, ललही छठ, बलदेव छठ, रंधन छठ, हलछठ, हरछठ व्रत, तिनछठी जैसे नामों से इस व्रत को रखा जाता है।

Click Here👎

👉UP News: यूपी राजभवन में इस दिन जरूरतमंद को मिलती है सब्जी की पोटली

👉UP News: राज्यपाल ने कहा, उत्तर प्रदेश में शुरू होगी शराबबंदी की मुहिम, जानें कब से

👉Krishna Janmashtami 2023: कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही तिथि और कान्हा की पूजा का शुभ मुहूर्त

Post a Comment

0 Comments