खराब इंडिया मार्का हैंडपंप इस देशी जुगाड़ से दे रहा पानी, लोग देखकर हो रहे हैरान
महेश ने ऐसे निकाला बंद पड़े नल से पानी
महेश के घर के सामने लगा इंडिया मार्का हैंडपंप काफी दिनों से खराब था। वह बेपानी था। आसपास के लोगों को शुद्ध पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। खुद महेश भी इस समस्या से दो-चार हो रहे थे। तब उनके दिमाग में आया कि डेढ़ सौ फुट से अधिक की गहराई तक लगे हैंडपंप के पाइप में पानी तो होगा ही। सो उन्होंने हैंडपंप के पाइप में करीब 40 फुट लंबा पाइप डाल दिया। पाइप को बिजली के मीटर से जोड़ दिया। इसके बाद मोटर चलाया तो उससे पानी आने लगा। अब जब भी महेश या आसपास के लोगों को पानी की जरूरत होती है तो बिजली का मोटर चलाते ही पानी मिल जाता है।
सीएम पोर्टल पर लगाई है गुहार
महेश का कहना है कि जब इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हुआ तो इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी गई। ठेकेदार आए और हैंडपंप के मत्थे को खोलकर ले गए। लेकिन, कई दिन बीत जाने के बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। इसके बाद सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की गई। उम्मीद है कि जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत हो जाएगी। फिलहाल जब तक हैंडपंप ठीक नहीं हो रहा है, तब तक देशी जुगाड़ से पानी मिल रहा है।
0 Comments