Basti Ki Beti Alka Tiwari Bani IAS || कड़ी मेहनत से आईएएस बनकर गांव लौटी आईएएस अलका तिवारी का गांव में भव्य स्वागत हुआ। तय किए लक्ष्य के मुकाबले कठिन संघर्ष की बदौलत अलका तिवारी आईएएस बनी हैं। वह कुदरहा विकास क्षेत्र के बिरतिया गांव की रहने वाली हैं। अलका तिवारी (Alka Tiwari Basti IAS) आईएसएस अफसर बनने के बाद आज पहली बार अपने आई हैं। उनके आईएसएस अफसर बनने के बाद से ही गांव खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। गांव के लोगों ने अलका तिवारी भव्य स्वागत किया।
ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे भी पहुंचे आईएएस अलका तिवारी के गांव
कुदरहा ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे (block pramukh kudraha anil dubey) के मौजूदगी में बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां बस्ती की बेटी अलका तिवारी का सैकड़ों की संख्या में लोग इंतजार करते रहे। अलका के स्टेशन पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया है। बता दें अलका त्रिपाठी के गांव आने की खबर सुन सुबह से ही लोग उनके घर आने लगे थे।
अलका तिवारी ने किया बस्ती का नाम रोशन
बस्ती जिले के कुदरहा ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे ने स्वागत के बाद कहा कि बस्ती जिले के ग्रामीण परिवेश से जुड़ी बस्ती की बेटी अलका तिवारी (ias Alka Tiwari Basti) ने आईएसएस अफसर बनकर क्षेत्र के साथ बस्ती जनपद का नाम रोशन कर दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
0 Comments