Comments

6/recent/ticker-posts

नए अवतार में लांच हो रही Maruti Dzire || sunroof के साथ हैं कई ऐसे फीचर जो फैन बना देगी आपको इस कार का

maruti-dzire-is-being-launched-in-new-avatar-many-such-features-along-with-sunroof-which-will-make-you-fan-of-this-car

New Maruti Dzire 2024 || मारुति डिजायर की खूबियों के बारे में क्या कहना। देश में यह सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कार बन गई है। वहीं, Maruti Dzire अब कई ऐसे नए फीचर्स के साथ आ ही है, जो इस सेगमेंट में अधिक कीमत पर मिलती है। वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आने वाली 9 मई 2024 को नई Maruti Dzire 2024 मॉडल को लांच करने जा रही है। ऐसे में अगर आप हाल फिलहाल में car खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 9 मई तक इंतजार करना बनता है। Maruti Dzire की निर्माता कंपनी की ओर से यह जानकारी देने के बाद से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है नए मॉडल Maruti Dzire 2024 में आखिर ऐसा क्या है, जिसे इतनी चर्चा मिल रही है। तो आइए सिलसिलेवार इसके बारे में जानते हैं...

नई Maruti Dzire 2024 में अधिक है बूट स्पेस

मई में लांच हो रही Maruti Dzire 2024 कई मायनों में खास होने वाली है। इस कार के front profile में भी अपडेट किया गया है। यह अपडेटेड  swift car की ही तरह हो सकता है। Maruti Dzire 2024 की फ्रंट ग्रिल को भी नया लुक दिया गया है। इसमें sunroof का फीचर तो मिल ही रहा है। नए रियर ग्लास, रूफलाइन और टेललैम्प्स में भी नया बदलाव आपको देखने को मिलेगा। नए मॉडल में चौड़ा बूट डिजाइन किया गया है। या यूं कहें कि इस बार नई डिजायर आपको बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा। Maruti Dzire 2024 कार के boot space सको भी पुराने डिजायर की तुलना में बढ़ाने पर खास तौर से काम किया गया है।

Maruti Dzire 2024 का sunroof क्यों है खास

New Maruti Dzire 2024 के इंटीरियर लुक में भी आपको बदलाव दिखेगा। इसके लिए मारुति डिजायर 2024 कार के इंटीरियर को काफी अपग्रेड किया गया है। यह बदलाव कार को और आकर्षक बनाने वाले हैं। कार केबिन में 9 इंच का world Class Touchscreen Infotainment System दिया गया है। इसके साथ ही Auto climate control, keyless Entry system और डिजिटल MID जैसे मॉडर्न फीचर का भी आपको इस कार अनुभव मिलने वाला है। Maruti Dzire 2024 के टेस्टिंग के दौरान sunroof देखा गया है, ऐसे में उम्मीद है कि यह भी कार में हो सकता है।

Maruti Dzire 2024 के Safety Features भी हैं खास

Maruti Dzire 2024 के Safety Features की बात किए बिना इस कार का रिव्यू पूरा नहीं हो सकता है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6 Airbag, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), 360 डिग्री कैमरा, Hill Hold Assist के साथ ही साथ blind spot detection जैसे अत्याधुनिक फीचर इस कार को काफी आकर्षक बना देते हैं।

इंजन 82bhp के पावर के साथ देगा 108Nm का टॉर्क

Maruti Dzire 2024 में 12 सौ CC का पॉवरफुल इंजन मिलने वाला है। इसमें 1197 CC का दमदार इंजन लगाया गया है। जो 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर, Z-सीरीज का दमदार पेट्रोल इंजन हैं। जानकार बताते हैं कि Maruti Dzire 2024 का यह इंजन 82bhp की पावर के साथ 108Nm का टॉर्क देगा। वहीं, Maruti Dzire 2024 कार के दूसरे वेरिएंट में इस इंजन का माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मॉडल (mild hybrid technology model) भी आने की संभावना जताई जा रही है। यह 85.1bhp के  पावर के साथ 168Nm का टॉर्क देने वाला होगा। नई Maruti Dzire 2024 कार का रेगुलर मॉडल 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर और माइल्ड हाइब्रिड मॉडल 24.5 kmpl का माइलेज देने की जानकारी दी गई है, जो किसी सेडान कार में होने पर काफी चौकाने वाला हो सकता है।

क्या होगी Maruti Dzire 2024 कार की कीमत

New Maruti Dzire 2024 की कीमत को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ गई होगी। नई मारुति डिजायर कार की कीमत भारत में 6.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की संभावना जताई जा रही है। यहां यह भी बता दें कि नई मारुति डिजायर में 5-स्पीड मैनुअल गियर और CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन का भी विकल्प मिल सकता है। इसे जून 2024 तक भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी चल रही है। इस कार का मुकाबला Aura, Tata Tigor और  Honda Amaze जैसी सेडान कार से होने की उम्मीद है।

Swift के बाद हो सकती है लांचिंग

Maruti Dzire 2024 की लांचिंग स्विफ्ट 2024 के बाद हो सकती है। कार मार्केट को नजदीक से जानने-समझने वाले बताते हैं कि नए मॉडल में मॉडर्न इंटीरियर, अपडेटेड डिजाइन, न्यू जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन की खूबियां भी होने वाली हैं। अपनी इन सब खूबियों की वजह से लोग Maruti Dzire 2024 और Swift 2024 के लांच होने पर नजर गड़ाए हुए हैं। यही नहीं मारुति कार के भारतीय होने का अनुभव देती है तो जापान की टेक्नोलॉजी का भी भरोसा मिलता है। यही कारण है यह कार आने से पहले ही लोगों पर अपना जादू बिखेरने लगी है।

Post a Comment

0 Comments