Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || देवरिया के आरक्षी को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई || नम हुई सबकी आंखें || जानें पूरा मामला

basti-news-deoria-constable-given-last-farewell-with-state-honours
Basti News || देवरिया के आरक्षी को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई || नम हुई सबकी आंखें || जानें पूरा मामला

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आरक्षी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वह मूलरूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे। बस्ती पुलिस लाइन में अंतिम विदाई देते समय सभी की आंखें नम थीं। पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की मौजूदगी में दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जानें क्या हुआ था आरक्षी के साथ

बस्ती में बतौर मुख्य आरक्षी (सशस्त्र पुलिस बल) के पद पर तैनात प्रदीप कुमार राव पुत्र रामानुज राव मूल रूप से ग्राम हाटा थाना भलुवनी जनपद देवरिया के रहने वाले थे। वह 1992 में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पूर्व वह दुर्घटना के शिकार हो गए। जिसके बाद वह कोमा में चले गए। हालांकि उपचार के बाद धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगे। लेकिन, 30 मई 2024 को अचानक से उनकी तबीयत फिर से खराब होने लगी।  उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनका निधन हो गया।

इन लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि

मुख्य आरक्षी (सशस्त्र पुलिस बल) के पद पर तैनात प्रदीप कुमार राव का पार्थिव शरीर बस्ती पुलिस लाइन में रखा गया। यहां रिजर्व इंस्पेक्टर, पीआरओ बस्ती व पुलिस लाइन में कार्यरत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदीप कुमार राव के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। उन्हें एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सांत्वना भी दी।

Post a Comment

0 Comments