![]() |
Up Bhadohi News || यूपी का यह शख्स रातोंरात हुआ मालामाल || खाते में आए अरबों रुपये || उड़े सबके होश || जानें फिर क्या हुआ |
Up Bhadohi News || आपके खाते में अगर अरबों रुपये आ जाएं तो क्या होगा। खुश होने के साथ हैरान भी हो जाएंगे। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के एक शख्स के साथ हुआ। उसके खाते में अचानक से 99 अरब से ज्यादा की रकम आ गई। खाताधारक हैरान हो गया। उसने अपने बैंक से संपर्क किया बैंक अधिकारियों में भी खलबली मच गई। आनन फानन में उसका बैंक अकाउंट होल्ड कर दिया गया। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भी कुछ महीने पहले सामने आया था।
यूपी के भदोही जिले का है मामला
यह ताजा मामला, उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का है। भदोही के थाना सुरियावां क्षेत्र के दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव में भानु प्रकाश नाम के किसान रहते हैं। उनके खाते में अचानक 99 अरब से अधिक की रकम पोस्ट हो गई। जब यह बात सार्वजनिक हुई तो सबके होश उड़ गए। संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक भी हैरान हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भानु प्रकाश का केसीसी खाता है। इसमें वह बकायेदार है। माना जा रहा है कि इसी वजह से ऐसा हुआ है। फिलहाल संबंधित बैंक अकाउंट को होल्ड कर दिया गया है।
16 मई को पोस्ट हुई थी रकम
भानु प्रकाश का सुरियावां के बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक में अकाउंट है। बीती 16 मई को उनके खाते में 99999495999.99 रुपये (99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपये) आ गए। इसका मैसेज देखकर वह हैरान हो गए। अपने खाते में इतनी बड़ी रकम देख भानु भी समझ गए कि कहीं कोई गड़बड़ी हो गई है। वह बैंक पहुंचे और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बैंक अधिकारी भी चकित रह गए कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।
खाता एनपीए हो जाने से ऐसा हुआ
प्रभारी बैंक मैनेजर आशीष तिवारी के अनुसार भानु प्रताप का केसीसी खाता है। खाते से भानु प्रकाश ने ऋण ले रखा था। लोन की धनराशि जमा न होने से खाता एनपीए हो गया है। माना जा रहा है कि इसी वजह से ऐसा हुआ है। बैंक मैनेजर की ओर से बताया गया है कि भानु प्रकाश के बैंक खाते को होल्ड कर दिया गया है।
0 Comments