Comments

6/recent/ticker-posts

PM Modi Meditation || विवेकानंद रॉक पर 45 घंटे ध्यान में रहेंगे पीएम मोदी || समुद्र तट पर एंट्री बैन

pm-modi-meditation-pm-modi-meditate-for-45-hours-at-vivekananda-rock
PM Modi Meditation || विवेकानंद रॉक पर 45 घंटे ध्यान में रहेंगे पीएम मोदी || समुद्र तट पर एंट्री बैन

PM Narendra Modi Meditation at Vivekananda Rock || भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को 45 घंटे के ध्यान में चले जाएंगे। यह ध्यान वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे। बता दें कि 30 मई को ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार की समय सीमा खत्म हो जाएगी। इसके तुरंत बाद पीएम मोदी ध्यान को निकल जाएंगे। पीएम मोदी के ध्यान को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में जाने के बाद वहां की निगरानी के लिए 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों के जवानों की तैनाती कर दी गई है।
समुद्र तट पर बैन की गई लोगों की एंट्री
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई 2024 की शाम को ध्यान स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी 1 जून की शाम ध्यान में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में रहने के दौरान समुद्र तट पर पर्यटकों की एंट्री बैन रहेगी। यहां पर्यटकों का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले तिरुवनंतपुरम जाएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से कन्याकुमारी जाएंगे।
विवेकानंद रॉक ही क्यों चुना पीएम मोदी ने
कन्याकुमारी के विवेकानंद मेमोरियल स्थित ध्यान मंडपम कई मायनों में खास है। यहां मौजूद चट्टान पर स्वामी विवेकानंद ने तीन दिनों तक ध्यान किया था। इसका विवेकानंद के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ा और यह भिक्षु के जीवन में गौतम बुद्ध के लिए सारनाथ के समान ही महत्व रखता है। यहीं पर विवेकानंद देश भर में घूमने के बाद पहुंचे थे। यहीं पर स्वामी विवेकानंद ने विकसित भारत का दर्शन देखा था। यह भारत के दक्षिणतम छोर है। यहां पर भारत के पूर्वी और पश्चिमी समुद्र तटों का संगम होता है। हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर भी मिलते हैं। बता दें कि इससे पूर्व 2019 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पूर्व पीएम मोदी ने केदारनाथ और 2014 में शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था।

Post a Comment

0 Comments