Comments

6/recent/ticker-posts

आज का मौसम कैसा रहेगा || aaj ka mausam kaisa rahega || बादलों की आवाजाही संग पारा रहेगा 45 पार

uttar-pradesh-aaj-ka-mausam-kaisa-rahega
आज का मौसम कैसा रहेगा || aaj ka mausam kaisa rahega || बादलों की आवाजाही संग पारा रहेगा 45 पार

Up Weather Update Today || उत्तर प्रदेश में शुक्रवार यानी 31 मई 2024 का मौसम अन्य दिनों की ही तरह रह सकता है। मगर तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है, इसका असर यह होगा कि उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के जिन राज्यों में पारा 50 से पार चल रहा था, वहीं अब उसमें गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से यह बताया गया है कि नौतपा का असर अभी ढलान की ओर से जैसे ही प्री मानसून वर्षा का असर होगा, तापमान में गिरावट आने लगेगी। लेकिन, अभी कम से कम 4 जून 2024 तक हालात कमोबेश ऐसे ही रहेंगे।

IMD Monsoon and Heatwave Updates || भीषण गर्मी के बीच मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी खबर दी है। वह ये कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई क्षेत्रों में एक दो दिन में बारिश की संभावना है। कहा तो यह गया है कि 30 मई से बारिश की संभावना है। पूर्वांचल में गुरुवार की मध्य रात्रि के आसमान में बादल भी छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे यह तसल्ली जरूर हुई है कि अगले एक दो दिन में उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा हो सकती है। बता दें कि, केरल में मॉनसून दस्तक दे चुका है। वहां झमाझम बारिश हो रही है। 

दिल्ली में जारी रहेगी भीषण गर्मी

देश की राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। तापमान न्‍यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना जताई गई है।

मुंबई में खुशनुमा रहेगा मौसम

आर्थिक राजधानी मुम्‍बई में भी आसमान साफ रहेगा। मुम्‍बई में शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है।

लखनऊ में पारा 42 के पार

लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। प्रचंड गर्मी जारी रहेगी। लखनऊ में शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना न के बराबर है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

राज्य के कुछ हिस्सों में भी 31 मई को ज्यादातर धूप के साथ गर्म मौसम रहने की उम्मीद है। तापमान कुछ क्षेत्रों में 45°C तक पहुंच सकता है। कुछ जगहों पर हल्की हवाएं चल सकती हैं। रातें गर्म रहेंगी, न्यूनतम तापमान 25°C से 30°C के बीच रहने का अनुमान है।

लोगों के लिए सलाह 

  • गर्मी से बचने के लिए पानी पीते रहें और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
  • यदि आप बाहर जाते हैं तो सनस्क्रीन और टोपी का उपयोग करें।
  • यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो गर्मी में बाहर जाने से बचें।

Post a Comment

0 Comments