Comments

6/recent/ticker-posts

पेड़ों को सफेद रंग क्यों रंगा जाता है || कारण जान हैरान रह जाएंगे || विज्ञान के इस रहस्य को जान चौंक जाएंगे आप

why-are-trees-painted-white-because-you-will-be-surprised-you-will-be-shocked-to-know-this-secret-of-science
पेड़ों को सफेद रंग क्यों रंगा जाता है || कारण जान हैरान रह जाएंगे || विज्ञान के इस रहस्य को जान चौंक जाएंगे आप

Why are trees painted white || लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय या सफर के दौरान अक्सर आपकी निगाह सड़क के किनारे लगे पेड़ पौधों पर पड़ती है, तो उसके जड़ के पास चूने से सफेद रंग का घेरा बना होता है। आप सोचते होंगे कि यह पेड़ों की खूबसूरती के लिए लगाया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है, इसके पीछे विज्ञान है। विज्ञान यह कि पेड़ पौधों को उनके आदिकाल से चले आ रहे दुश्मन से चूना उनकी रक्षा करता है। अगर पेड़ों को सफेद रंग से न रंगा जाए। तो बहुत जल्दी ही पेड़ सूख जाएंगे या सड़कर गिर जाएंगे। आखिर ऐसा होता क्यों है? पेड़ों को सफेद रंग से ही क्यों रखा जाता है? इसके पीछे विज्ञान भी है और मान्यता भी। जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। इस लेख में आपको पेड़ों को चूने से क्यों रंगा जाता है? पेड़ों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है? पेड़ में चूना कब लगाना चाहिए? पेड़ों पर चूना क्यों लगाया जाता है? जैसे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

पेड़ों को रंगने के हैं दो वैज्ञानिक कारण

हाईवे या गांव-कस्बों की सड़कों के किनारे लगे पेड़ सफेद रंग से रंगे जाते हैं। दरअसल, इसके पीछे विज्ञान है। पेड़ों को सफेद रंग से रंगने के दो वैज्ञानिक कारण हैं। हाईवे के किनारे लगाए गए छायादार पेड़ों को हमेशा चूने से ही रंगा जाता है। सफेद रंग के चूने से पेड़ के तने पर घेरा बना दिया जाता है। उसके साथ ही लाल पट्टी भी बनाई जाती है। इसमें चूने और पानी की मात्रा निर्धारित होती यानी चूना में काफी ज्यादा पानी मिलाया जाता है। इससे पेड़ की सेहत और वृद्धि पर किसी तरह का असर नहीं पड़ता है। वहीं, अगर पेड़ के तने को सफेद ऑयल पेंट या किसी और चीज से रंग दिया जाए तो इसका पेड़ की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं, चूना किसी भी तरह से पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। बल्कि उसकी सेहत को ठीक रखते हुए उन्हें बाहरी हमलों से बचाता है।

चूने से क्यों रंगे जाते हैं पेड़?

पेड़ों को चूने से रंगने के पीछे का कारण उनकी शत्रु कीटों से रक्षा करना है, ताकि उनकी वृद्धि होती रहे और वह स्वस्थ रहें। सफेद चूने से रंगने से पेड़ों को गर्मी के मौसम में झुलसने से राहत मिलती है। एक रिसर्च में सामने आया है कि चूना पेड़ों को सीधी धूप की खतरनाक किरणों से रक्षा करता है। ऐसे में यदि पेड़ के तने पर नई पत्तियां उग रही हैं और पेड़ कमजोर है। तब पेड़ के लिए चूना काफी लाभदायक हो जाता है। इसकी वजह से गर्मी के मौसम में पेड़ में दीमक या कीड़े भी नहीं लगते हैं। चूना लगने से नीचे से कीट या दीमक पेड़ पर नहीं चढ़ पाते हैं। वहीं अगर ऐसा न किया जाए तो पेड़-पौधों के शत्रु कीट पेड़ के तनों को खोखला कर देंगे और ऊपरी छाल को खाकर जड़ों तक जाने वाले पोषण को रक देंगे और पेड़ चंद दिनों में ही सूख जाएगा। यही सबसे बड़ा कारण है कि पेड़ों पर सफेद चूना लगाया जाता है।

रिफ्लेक्टर का भी करते हैं काम

अभी तक बात हुई पेड़ों की सेहत पर। सफेद रंग से रंगने के पीछे एक बड़ा कारण और भी है। दअरसल, आज से कई दशक पहले तक सड़क के किनारे रिफ्लेक्टर लगाने की आधुनिक सुविधाएं नहीं थीं। तब रात के अंधेरे में सड़क ठीक तरीके से दिखे, इसके लिए किनारे लगे पेड़ों को सफेद रंग से रंग दिया जाता था। इसका फायदा यह होता था कि चालक को पता लग जाता था कि सड़क कितनी चौड़ी है और दूर से सफेद रंग पर से रोशनी परावर्तित होकर चालक तक पहुंचती थी। पेड़ों को सफेद रंग से रंगने के पीछे यह भी बड़ा कारण है। हालांकि आज के समय में अब सड़कों पर कैट आई और रेडियम रिफ्लेक्शन जैसे तमाम उपकरण लगाए जाते हैं, जिसकी वजह से इनकी उपयोगिता भले ना रही हो, लेकिन पेड़ों की सेहत की सुरक्षा के लिए उन्हें सफेद रंग से रंग जाना बेहद जरूरी है। इसका तोड़ अब तक वैज्ञानिक नहीं तलाश पाए हैं।

Post a Comment

0 Comments