Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || रोडवेज की बस की चपेट में आने से दो की मौत || एक घायल

basti-news-big-news-from-basti-two-died-after-being-hit-by-roadways-bus-one-injured
Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || रोडवेज की बस की चपेट में आने से दो की मौत || एक घायल

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में मुंडेरवा बाजार में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है यह दोनों लोग बृहस्पतिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हादसा मुंडेरवा कांटे मार्ग पर हुआ है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में घायल एक अन्य शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे 

पुलिस के अनुसार मुंडेरवा कस्बा निवासी राजेंद्र चौधरी पुत्र हीरामन, बाबू राम भट्ट पुत्र राम नरेश तथा रामचंद्र गुप्ता पुत्र शिवदास बृहस्पतिवार की सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। यह लोग रोज ही सुबह टहलने के लिए निकलते थे। बताया जा रहा है कि टहलने के दौरान मुंडेरवा कांटे मार्ग (Munderwa  kate road) के उमरी अहरा के पास पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे ने दो की मृत्यु हो गई, मृतकों में राजेंद्र और बाबू राम भट्ट शामिल हैं।

घायल ने बताया रोडवेज की थी बस

हादसे में घायल रामचंद्र गुप्ता को उपचार के बाद जिला अस्पताल से घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि बस सोनौली डिपो की थी। वहीं, हादसे में बाद मृतक राजेंद्र और बाबू राम के घर कोहराम मचा हुआ है। मौके पर नाते रिश्तेदारों की भीड़ जुटी है। लोग रो-रोकर बेहाल हैं।

Post a Comment

0 Comments