Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || शादी को अभी दो महीने भी नहीं हुए || फिर क्यों उठा लिया ऐसा खौफनाक कदम

basti-news-big-news-from-basti-two-months-marriage-dreadful-step
Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || शादी को अभी दो महीने भी नहीं हुए || फिर क्यों उठा लिया ऐसा खौफनाक कदम

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बन्नी गांव की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अभी 25 अप्रैल को ही हुई थी शादी

पूछताछ में विवाहिता की पहचान रागिनी पुत्री मनोज कुमार निवासी बन्नी गांव के रूप में हुई है। रागिनी के पिता मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि रागिनी की अभी 25 अप्रैल को संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के मतियापार निवासी राजन कन्नौजिया से शादी हुई थी। 24 मई को उसे ससुराल से विदा करा कर घर ले आए थे। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में अभी कुछ कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ सिटी ने भी किया मौके का निरीक्षण

घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी विनय सिंह चौहान थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह फॉरेंसिक टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह करीब 10बजे की है। रागिनी साड़ी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटक गई थी।

Post a Comment

0 Comments