Comments

6/recent/ticker-posts

दुल्हन मिली नहीं और देने पड़ गए 2 लाख || दूल्हे की एक हरकत से चिढ़ गई थी दुल्हन || जानें क्या है पूरा मामला

could-not-find-bride-and-had-to-pay-rs-2-lakh-bride-was-irritated-by-an-action-of-groom-up-news-bhadohi
दुल्हन मिली नहीं और देने पड़ गए 2 लाख || दूल्हे की एक हरकत से चिढ़ गई थी दुल्हन || जानें क्या है पूरा मामला

Up bhadohi News || उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां दूल्हे की एक हरकत दुल्हन को इस कदर नागवार गुजरी की उसने शादी करने से ही मना कर दिया। दूल्हे की हरकत देख बाराती व घराती भौंचक रह गए। काफी मान मनौव्वल के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। तो कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों को बंधक बना लिया। मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन फिर भी बात नहीं बनी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दूल्हे पक्ष की ओर से कन्या पक्ष को शादी के खर्च के तौर पर 2 लाख रुपये वापस किए। तब जाकर किसी तरीके से मामला शांत हुआ।

स्टेज पर दुल्हन के सामने फूंकने लगा गांजा

मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र का है। क्षेत्र की एक बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के ही जौनपुर जिले के जयरामपुर निवासी तहसीलदार से तय हुई थी। बुधवार को देर शाम बारात वधू पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। बताया जा रहा है कि जिस समय जयमाला के लिए स्टेज पर चढ़ा उसी समय वह नशे की हालत में था। जयमाल के स्टेज पर भी वह अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। दुल्हन की मां ने लोगों को बताया कि यह देख जब कुछ लोग स्टेज पर पहुंचे तो दूल्हा उतरकर नीचे की ओर जाने लगा। वह स्टेज के पीछे बैंड बाजे वालों के साथ गांजा फूंकने लगा। कन्या पक्ष के लोगों ने जब इस बात का विरोध किया, तो दूल्हा और अकड़ गया और वह स्टेज पर आकर ही गांजा फूंकने लगा। इससे दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी से मना कर दिया।

वधू पक्ष ने वर पक्ष को बना लिया बंधक

दुल्हन के शादी से मना करने के बाद रात भर वर पक्ष और वधू पक्ष के बीच विवाद और हंगामा होता रहा। अधिकांश बाराती मौके की नजाकत को देखते हुए वहां से खिसक लिए। जिस पर कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता और दादा आदि को बंधक बना लिया। उनसे शादी में खर्च हुए 8 लाख रुपये की मांग करने लगे। यह सब विवाद चल ही रहा था कि तभी किसी ने पुलिस को इस मामले की खबर दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए समझौता करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पहले तो दूल्हा पक्ष एक भी रुपये देने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन बाद में बारात दूल्हे पक्ष के लोग लोगों की ओर से 2 लाख रुपये कन्या पक्ष को दिए गए। इसके बाद कन्या पक्ष ने दूल्हे पक्ष के लोगों को मुक्त कर दिया और विवाद शांत हो गया।

Post a Comment

0 Comments