![]() |
यूपी में कब आएगा मानसून || तय हो गई तारीख || इस दिन गोरखपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगा मानसून || इन जिलों में होगी झमाझम बारिश |
Uttar Pradesh Monsoon Update || उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा? हीटवेव से कब राहत मिलेगी? यूपी के पूर्वांचल और उत्तर भारत में बारिश कब होगी? जैसे सवालों का जवाब अब साफ होने लगा है। लोग इसलिए भी इन सवालों के जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि उत्तर भारत में इन दिनों बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। हीटवेव का असर लोगों को बीमार कर दे रहा है। कुछ जिलों में हालात ऐसे हो गए हैं कि गर्मी का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूट जा रहा है। ऐसे में आम जनमानस अकुलाया हुआ है। कूलर, पंखे एसी तक जवाब देने लगे हैं। धूप में निकलना तो दूर सुबह 10 बजे के बाद सड़कें सूनी हो जा रही हैं। बहुत इमरजेंसी में ही लोग घरों से बाहर निकल पा रहे हैं। तो आईए जानते हैं कि उत्तर भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के लोगों को गर्मी से राहत कब मिलेगी। क्योंकि मानसून के आने की तारीख लगभग स्पष्ट हो गई है।
18 जून के आसपास यूपी में सक्रिय हो जाएगा मानसून
माना जाता है कि उत्तर प्रदेश में मानसून जून के अंत तक सक्रिय होने लगता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह संभावना जताई गई है कि उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून 18 जून के आसपास प्रवेश कर सकता है। हालांकि, अन्य वर्षो में भी मानसून के सक्रिय होने की तारीख इसी के आसपास ही रहती हैं। मगर यहां आपको ध्यान देना होगा कि होगा कि दक्षिण भारत के केरल में इस बार मानसून 1 दिन पहले दाखिल हो गया है। केरल में आमतौर पर मानसून 31 मई को सक्रिय हो जाता है। लेकिन इस बार मानसून केरल में 30 मई को ही दस्तक दे चुका है। इसकी वजह से दक्षिण भारत के राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अरब सागर से उठने वाले मानसून का असर 18 जून के आसपास उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें:
यूपी में गोरखपुर के रास्ते होगी मानसून की एंट्री
मौसम विभाग की जानकारी को आधार मानें तो इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री गोरखपुर के रास्ते होने वाली है। इसके चलते पूर्वांचल के कई जिलों में 18 जून के बाद से कभी भी झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। हालांकि यहां गौर करने वाली एक बात और है, वह है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 72 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रिय होने की संभावना बेहद कम है। इसके बाद ही मानसूनी गतिविधियां हरकत में आ सकती हैं। पहले ही बता चुके हैं कि गोरखपुर में आमतौर पर मानसून की एंट्री 18 जून के आसपास होती है। ऐसे में 18 से 22 जून के लगभग पूर्वांचल के गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, संत कबीर नगर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर समेत आसपास के कई जिलों में बारिश हो सकती है। जो बड़ी राहत देने वाली खबर है।
हीटवेव और भीषण गर्मी से यूपी वालों को मिलेगी राहत
मानसून के सक्रिय होने के साथ ही हीटवेव का असर बेहद कम हो जाएगा। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि तापमान 35 से 40 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। लेकिन, बारिश होने से आद्रता यानी कि ह्यूमिडिटी बढ़ जाएगी। जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आएंगे। ऐसे में एसी को छोड़कर कूलर पंखे सब बेअसर हो जाएंगे। लेकिन एक बात यह है कि जिस समय मानसून अपनी फुहारें छोड़ रहा होगा उस समय तो लोगों को शीतलता का एहसास होता। आसमान में काले बादल छाए रहने से धूप से राहत मिलेगी और गर्मी से भी काफी हद तक उत्तर भारत के लोगों को राहत मिल जाएगी। जिसका लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:
27 से 28 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा मानसून
भारतीय मौसम विभाग के आकलन के अनुसार 18 से 22 जून के बीच पूर्वांचल में मौसम मानसून सक्रिय होने के बाद इसका रुख मध्य उत्तर प्रदेश की ओर हो जाएगा। बताया जा रहा है कि 25 से 27 जून तक मानसून समूचे उत्तर प्रदेश में पूरी तरीके से सक्रिय हो जाना चाहिए। इसके बाद मानसून का रुख दिल्ली की ओर होगा। यानी कि एक बात साफ हो गई है कि देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को अभी गर्मी से तकरीबन 10 दिनों तक राहत मिलने वाली नहीं है। 10 दिनों के बाद यानी 27 से 28 जून तक दिल्ली में मानसून की दस्तक होने के बाद ही झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें:
इन जिलों में बारिश को बचे हैं कुछ दिन
भारतीय मौसम विभाग की ओर उत्तर भारत के मौसम को लेकर लगातार अपडेट किया जा रहा है। पूर्वांचल में मानसून के सक्रिय होने के बाद आने वाली 25 तारीख (25 june) तक मानसून गोंडा, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अयोध्या, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, मिर्जापुर आदि जिलों में सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद मानसून का रुख उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ओर होगा। इसके बाद उन्नाव, फतेहपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज आदि में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, इन इलाकों में मानसून के आने के बाद कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर के रास्ते मानसून पश्चिमी यूपी का रुख कर सकता है। ऐसे में तब 27 जून तक फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, बरेली, रामपुर, संभल, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद मानसून का अगला पड़ाव देश की राजधानी दिल्ली होगा। जहां के लोग इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान हैं।
0 Comments