![]() |
Basti News || अजमेर शरीफ से बिहार के सीतामढ़ी जा रही बस पलटी || एक दर्जन से अधिक घायल |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, अजमेर शरीफ से बिहार के सीतामढ़ी जा रही प्राइवेट बस बस्ती जिले के कप्तानगंज चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार लोगों में से किसी को बहुत गंभीर चोटें नहीं आईं। हल्की चोट आने की वजह से एक दर्जन से अधिक यात्रियों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। सीओ कलवारी प्रमोद कुमार राय का कहना है कि बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटा दिया गया है।
सुबह 8 बजे के करीब हुआ हादसा
अजमेर शरीफ से बिहार के सीतामढ़ी जा रही प्राइवेट बस कप्तानगंज क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। पुलिस की ओर से बताया गया है कि यह हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ है। उस समय सड़क पर आवागमन कम होने से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। बस के पलटते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में से घायलों को निकाल कर पुलिस की मदद से उन्हें नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस की ओर से कहना है कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। बस को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है।
ज्यादातर बस सवार बिहार के रहने वाले
अजमेर शरीफ से बिहार के सीतामढ़ी जा रही बस में 45 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें से 15 से 20 लोगों को छोटे आई हैं। घायलों में से ज्यादातर बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। हादसा किस वजह से हुआ, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के अयोध्या बस्ती लेन में यातायात अवरुद्ध हो गया। तब कप्तानगंज पुलिस ने मोर्चा संभाला और वाहनों को सुचारू रूप से निकलवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से बस को किनारे कर यातायात दोनों लेन में सामान्य कर दिया गया।
0 Comments