Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का डीएम व एसपी ने किया दौरा || जानें क्या कहा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
basti-news-dm-sp-visited-flood-affected-basti-duabuliya
Basti News || बस्ती के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का डीएम व एसपी ने किया दौरा || जानें क्या कहा

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी के बाढ़ के पानी से कई गांव प्रभावित हैं। जिसके चलते दुबौलिया क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सोमवार को दुबौलिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हाल जानने पहुंचे जिला अधिकारी रवीश गुप्ता व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने स्थानीय लोगों से बात की। जिलाधिकारी एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को राहत एवं बचाव कार्य में हर समय तत्पर रहने का निर्देश दिया।

दुबौलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी ने दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी की ओर से 22 जुलाई 2024 को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों से बात भी की। उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों व कर्मचारियों को उन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश भी दिया। 

सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में न हो देरी

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया की बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में देरी न की जाए। जो भी राहत कैंप बनाए गए हैं। वहां खाने-पीने और जरूरत के अन्य सामग्री व्यवस्थित कर ली जाए। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों की भी सुविधाओं को देखा जाए। उन्हें किसी भी चीज की जरूरत होती है, तो जल्द से जल्द उन तक पहुंचाने की कोशिश की जाए। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं व चिकित्सक की उपलब्धता 24 घंटे बना कर रखी जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments