![]() |
नेपाल में बड़ा हादसा || गोरखपुर से भारतीय पर्यटकों को लेकर नेपाल गई बस नदी में गिरी || 14 की मौ*त |
Nepal Bus Accident || पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से भारतीय पर्यटकों को लेकर नेपाल गई बस नेपाल में मार्सयांगडी नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल 42 भारतीय यात्री सवार थे। यह बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। नेपाली अधिकारियों की ओर से भारतीय अधिकारियों की दी गई जानकारी के अनुसार बस में हादसे के समय कोई 42 लोग सवार थे। जिसमें से मौत हो गई है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।
शुक्रवार सुबह 11.30 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि नेपाल में बस हादसा शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे के करीब हुआ। नेपाली अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। हादसे के शिकार हुए लोगों को नदी से निकालने की कोशिश जारी है। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार लगभग 27 श*व बरामद कर लिए गए हैं। और लोगों की तलाश जारी है।
इसे भी पढ़ें...
सम्पर्क में हैं भारतीय अधिकारी
नेपाल के तनहुन के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शाही ने इस हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने कहा कि नेपाल में हुए बस हादसे को लेकर संपर्क स्थापित किया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति सवार था। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। बताया जा रहा है बस को महाराष्ट्र के पर्यटकों ने गोरखपुर में बुक कराया था। बस में कुल 42 लोग सवार थे।
0 Comments