Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

basti-news-cabinet-minister-om-prakash-rajbhar-address-public-meeting-basti
Basti News || बस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के पंयायती राज,  अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बृहस्पतिवार को बस्ती आ रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बृहस्पतिवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन दोपहर 12 बजे से आदर्श इंटर कालेज सलटौवा गोपालपुर सोनहा में किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बुधवार शाम को ही बस्ती पहुंच जाएंगे। इस दिन वह देर शाम को सर्किट हाउस में पंचायती राज विभाग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

https://chat.whatsapp.com/HOE1ECNYd20Jlu25Qnps4N

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments