![]() |
Basti News || राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के चयन ट्रायल की तिथि बदली || जानें अब किस दिन होगा चयन ट्रायल |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले व बस्ती मंडल के हॉकी खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की ओर से बताया गया है कि राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स की तिथियों में परिवर्तन कर दिया गया है।
इस लिए बदली गई चयन ट्रायल की तिथि
क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की ओर से बताया गया है कि राज्य स्तरीय महिला हॉकी चयन ट्रायल्स की तिथियों में परिर्वतन किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में होना है। राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में मण्डल की टीम को प्रतिभाग कराये जाने के लिए 9 को जिला एवं 10 को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स निर्धारित किया गया था। लेकिन इन तिथियों में स्कूल स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन होने के कारण राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता चयन ट्रायल्स कि तिथि में अब बदलाव कर दिया गया है।
अब इस दिन होगा चयन ट्रायल
क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की ओर से बताया गया है कि राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल की टीम को प्रतिभाग कराये जाने के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स की नई तिथि 15 अक्टूबर 2024 व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स की तिथि 16 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। चयन ट्रायल्स का समय सुबह 11 बजे रहेगा। प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड अथवा अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा।
0 Comments