![]() |
बस्ती में आज का मौसम || इंतजार कीजिए || बस्ती में दीपावली से पहले इस दिन से बदलेगा मौसम || जानें बारिश होगी या बढ़ेगी ठंड |
Basti News || Basti ka Mausam || Up Ka Mausam || Basti Weather Update Today || Purvanchal Weather Update || Uttar Pradesh weather Today || उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख अब ठंड के दस्तक देने का पूरी तरह से अहसास कराने लगा है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मौसम के बारे में बात करें तो बुधवार को आसमान साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। वहीं, भोर में कोहरा पड़ने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि ओस तो अभी से पड़ रही है। लेकिन वातावरण में नमी के घटने बढ़ने से कोहरा पड़ने की संभावना भी अब बढ़ने लगी है। फिलहाल 27 अक्टूबर तक मौसम का रुख कुछ इसी तरह से रहने वाला है। 28 अक्टूबर को दोपहर बाद से आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। अभी बारिश होगी कि नहीं होगी। इस पर सटीक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यह काफी कुछ उस समय की स्थितियों और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। अगर ऐसा कुछ होता है तो उसे मौसम में बदलाव और ठंड के बढ़ने के रूप में भी देखा जा सकता है।
बस्ती में आज का तापमान
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में बुधवार को दिन में गर्मी महसूस हो सकती है। अच्छी धूप खिलने से धूप में थोड़ी देर खड़े रहने पर पसीना होने की संभावना रहेगी। लेकिन सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट होने से ठंड का असर देखने को मिलेगा। फिलहाल बस्ती जिले का तापमान अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह से बना रहेगा। अगर आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की परिस्थितियां बनती हैं, तो दीपावली तक बूंदाबादी होने की संभावना भी बन सकती है। फिलहाल इस पर सटीक तौर पर आने वाले दिनों में ही कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें...
अब बारिश हुई किसानों की बढ़ेंगी मुश्किल
उत्तर प्रदेश में अभी फिलहाल बारिश होने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन, आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। माना जा रहा है कि 28 अक्टूबर को दोपहर के बाद से आसमान में बादलों की मौजूदगी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो धूप में गर्माहट कम होगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढ़ने के आसार भी बढ़ जाएंगे। हालांकि इस समय धान की कटाई शुरू हो गई है। ऊंचे इलाकों में खड़ी धान की फसल तैयार हो चुकी है। जिसे किसान कंबाइन लगाकर काट रहे हैं। अगर आने वाले दिनों में बारिश होती है तो इससे धान की कटाई भी प्रभावित होगी। हालांकि गेहूं की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी करने में किसानों को सुविधा हो सकती है। लेकिन जिन किसानों की धान की फसल खेतों में खड़ी है। उनके लिए बारिश या बूंदाबांदी होने की स्थिति में कई तरह की परेशानियां धान की कटाई में आ सकती है। ऐसे में किसान भी अभी मना रहे हैं कि बारिश ना हो।
0 Comments