![]() |
बस्ती का मौसम || आज कैसा रहेगा बस्ती और आसपास का मौसम || इस दिन कोहरा पड़ने की संभावना |
Basti News || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मौसम सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को बस्ती जिले में सुबह के समय जहां बारिश हुई। वहीं रविवार को संत कबीर नगर जिले में बारिश देखने को मिली। वहीं, अब सोमवार को अनुमान यह है कि आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। हालांकि बीच-बीच में तेज धूप की खिलती रहेगी। इस दौरान तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। अगले तीन से चार दिन तक बारिश होने की संभावना बेहद कम है। हालांकि बादलों के बढ़ जाने की स्थिति में बूंदाबादी हो सकती है। लेकिन अभी इस पर कुछ कह पाना मुश्किल है।
10-11 अक्टूबर को पड़ सकता है कोहरा
उत्तर प्रदेश के बस्ती और पूर्वांचल के कई जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश होने की उम्मीद ना के बराबर है। 8 और 9 अक्टूबर को आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। लेकिन बारिश की संभावना अभी तक नहीं बनी है। हालांकि मौसम विज्ञानियों की ओर से यह संभावना व्यक्त की गई है कि 10 और 11 अक्टूबर को कोहरा पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह माना जा रहा है कि अब जल्द ही ठंड दस्तक देने लग सकती है। क्योंकि न्यूनतम तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान भी अगले दो से तीन दिनों में 31 डिग्री से नीचे आ सकता है।
अक्टूबर लास्ट तक दस्तक दे सकती है ठंड
उत्तर प्रदेश से मानसून का पूरी तरीके से विदा लेने की स्थिति में आ गया है। इसके साथ ही अब ठंड की दस्तक भी जल्द ही होने वाली है। माना जा रहा है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तब तक तापमान भी अधिकतम 30 से डिग्री से नीचे आने की उम्मीद रहेगी। इस बीच मौसम विज्ञानियों की ओर से संभावना जताई गई है कि सुबह व शाम का ओस पड़नी शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में मौसम की क्या स्थिति रहेगी। इस पर हमारी नजर बनी रहेगी।
0 Comments