Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) बने बस्ती के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला

basti-news-mahesh-shukla-former-bjp-district-president-basti-became-state-vice-president-uttar-pradesh-cow-service-commission
Basti News || उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) बने बस्ती के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला

Basti News|| उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष रहे महेश शुक्ला को उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। यह पद दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के रूप में भी जाना जाता है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सोमवार को बस्ती आगमन पर शहर में जगह-जगह बैनर लगाकर खुशी का इजहार भी किया गया। बताया जा रहा है सोमवार को लखनऊ के इंदिरा भवन स्थित कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

गौ शालाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने गौसंरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि गोवंश को प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों के लिए समृद्धि का आधार बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गौसंरक्षण कार्यों में योगदान देना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। यह भी कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना और गौजनित उत्पादों को व्यवसायिक रूप से लाभकारी बनाना आयोग की प्राथमिकता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments