![]() |
बस्ती में आज का मौसम || दिनभर खिलेगी अच्छी धूप || शाम को मौसम में शीतलता की अनुभूति के बीच मां दुर्गा लेंगी विदाई |
Basti News || Basti ka Mausam || Up Ka Mausam || Basti Weather Update Today|| Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बृहस्पतिवार का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। दिन के समय अच्छी धूप खिलेगी तो शाम ढलते ही शीतलता की अनुभूति होने लगेगी। क्योंकि, तब तक मां दुर्गा की विदाई का समय आ जाएगा। बृहस्पतिवार को शरद पूर्णिमा के मौके पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। हालांकि उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन विजयादशमी यानी दशहरा के दिन ही हो जाता है। लेकिन, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा के दिन होता है। यानी कि बृहस्पतिवार को देवी मां की विदाई का भी दिन है, ऐसे में मौसम भी सुहाना रहने की पूरी उम्मीद है।
बस्ती में अधिकतम और न्यूनतम तापमान
बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई जा रही है। तो वहीं, अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि, न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिन के समय अच्छी धूप खिलेगी। क्योंकि, बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही भी आसमान में न के बराबर होगी। ऐसे में धूप खिलने से खुले में निकलने पर गर्मी का गर्मी का अहसास हो सकता है। लेकिन, छांव में आने पर शीतलता की अनुभूति होगी। वहीं, रात 8 के बाद मौसम में ठंड महसूस की जाने लगेगी। हालांकि माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश में ठंड दस्तक दे सकती है। फिलहाल अभी एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह से सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है।
दीपावली तक ठंड का असर बढ़ने की बन रही संभावना
मौसम विज्ञानियों की ओर से यह संभावना व्यक्त की गई है कि इस बार ठीक उसी तरह ठंड भी ज्यादा पड़ने की संभावना है। जैसा कि भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ा और मानसून के दौरान बेतहाशा बारिश में आम जनजीवन को अस्त व्यस्त होते देखा गया। ऐसे में देखा जा सकता है कि इस बार अन्य वर्षो की अपेक्षा ज्यादा ठंड पड़ सकती है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि दीपावली के बाद तक ठंड शुरू हो सकती है। हालांकि इसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं। सुबह हो शाम के सिहरावन भरी ठंड शुरू होने लगी है। कूलर और एसी भी बंद करने की नौबत आ गई है। पंखा चलने की स्थिति में भी बंद कमरे में चादर ओढ़ना पड़ जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार ठंड जल्दी ही दस्तक दे सकती है।
0 Comments