Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || वाल्मीकि जयंती और दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित

basti-news-holiday-declared-schools-due-to-valmiki-jayanti-durga-idol-immersion
Basti News || वाल्मीकि जयंती और दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बृहस्पतिवार को शहर के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। कई स्कूलों की ओर से बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप में छुट्टी का संदेश भेजा गया है। जिसमें बताया गया है कि वाल्मीकि जयंती और शहर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के चलते अवकाश घोषित किया जाता है।

छुट्टी की सूचना से बच्चों में खुशी की लहर है। वहीं, माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को शहर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के चलते दिनभर मेले जैसा माहौल रहेगा। इस दौरान वाहनों के संचलन में दिक्कत आने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तमाम उपाय किए गए हैं। फिर भी एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments