Comments

6/recent/ticker-posts

बस्ती का मौसम || आज भी छाए रह सकते हैं बादल || कल से साफ होगा मौसम || दिन में होगी तेज धूप || सुबह शाम पड़ेगी ओस

basti-weather-today-season-may-be-clouds-even-today-weather-will-clear-from-tomorrow-bright-sunshine-during-day-dew-will-fall-morning-evenin
बस्ती का मौसम || आज भी छाए रह सकते हैं बादल || कल से साफ होगा मौसम || दिन में होगी तेज धूप || सुबह शाम पड़ेगी ओस

Basti News || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मौसम अब ठंड की ओर कुलाचें भरने लगा है। मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। इन सब के बीच मौसम अब साफ होने लगा है। हालांकि बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन बारिश की उम्मीद न के बराबर होगी। बताया यह भी जा रहा है और पूर्वानुमान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि शुक्रवार से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। यानी आसमान में जो छिटपुट बादल दिख भी रहे हैं। वह भी अपने घरों को लौट जाएंगे। ऐसे में कुल मिलाकर अब मौसम साफ रहने वाला है। जो ठंड की दस्तक की ओर इशारा करता दिख रहा है।

तापमान में लगा रहेगा उतार चढ़ाव

मौसम साफ होने से आने वाले दिनों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान जहां 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार, शुक्रवार से लेकर अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच बना रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दिन के समय तो गर्मी का एहसास होता रहेगा। लेकिन, सुबह और शाम के समय मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

जल्द ठंडक की हो सकती है दस्तक

अब मौसम ठंड के मुहाने पर पहुंच गया है। दिन के समय उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। तो सुबह और शाम का मौसम ठंड के आने का एहसास कराने लगा है कि आने वाले कुछ दिनों में धीरे-धीरे ठंड का असर और बढ़ सकता है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह के बाद से ठंड दस्तक दे सकती है। ऐसे में दीपावली तक मौसम इसी तरह बने रहने की उम्मीद जताई जा रही। माना यह भी जा रहा है कि नवंबर के महीने में पहले से दूसरे सप्ताह तक ठंड अपने आने का एहसास कराने लगेगी। फिलहाल अभी इसमें लंबा वक्त है और यह देखने वाली बात होगी कि आने वाले में दिनों में मौसम किस करवट बैठता है।

Post a Comment

0 Comments