Comments

6/recent/ticker-posts

बस्ती में आज का मौसम || सुबह छाया रहा हल्का कोहरा || दीपावली पर साफ और सुहाना रहेगा मौसम || दिन में धूप तो रात को पड़ेगी हल्की ठंड

todays-weather-basti-light-fog-morning-clear-pleasant-weather-diwali-sunny-during-day-slightly-cold-at-night
बस्ती में आज का मौसम || सुबह छाया रहा हल्का कोहरा || दीपावली पर साफ और सुहाना रहेगा मौसम || दिन में धूप तो रात को पड़ेगी हल्की ठंड

Basti News || Basti ka Mausam || Up Ka Mausam || Basti Weather Update Today || Purvanchal Weather Update || Uttar Pradesh weather Today || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बृहस्पतिवार का मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से सुबह के समय थोड़ी सिहरन महसूस की गई। लेकिन सुबह 7:30 बजे अच्छी धूप खिल गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बृहस्पतिवार को पूरे दिन आसमान साफ रहेगा। दीपावली के मौके पर मौसम पूरे दिन सुहाना बना रहेगा। हालांकि शाम के समय गुनगुनी ठंड पड़ सकती है। तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। फिलहाल दीपावली के मौके पर बृहस्पतिवार और खासकर शुक्रवार का भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। संभावना यह भी है कि दोपहर के वक्त आसमान में थोड़ी बहुत बादलों की मौजूदगी हो और हवा भी चले। लेकिन इसका त्योहार पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है।

बस्ती में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बृहस्पतिवार का तापमान सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि हुई है। इसका असर यह हुआ है कि दोपहर के समय थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है। लेकिन शाम को मौसम खुशनुमा हो जा रहा है। इस समय तापमान की स्थिति कमोबेश ऐसी ही रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को भी तापमान सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बस्ती और पूर्वांचल के आसपास के जिलों में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बारिश होने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जाती रहेगी।

इस बार दीपावली पर दो दिन अवकाश

उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में इस बार दीपावली का पर्व 2 दिन मनाया जा रहा है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को 2 दिन दीपावली का अवकाश उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से घोषित किया गया है। हालांकि 1 नवंबर का अवकाश इस शर्त पर घोषित किया गया है कि 9 नवंबर को पड़ने वाले सेकंड सैटरडे के दिन सभी सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश को लेकर बस्ती में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की ओर से भी सभी विभागों को पत्र भेज दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को 2 दिन मनाया जा सकता है।

किसानों के लिए मौसम अनुकूल

इस समय का मौसम किसानों के लिए भी काफी अनुकूल हो गया है। दिन में हो रही अच्छी धूप से धान की कटाई तेजी से चल रही है। निचले इलाकों में जहां खेतों में अभी नमी थी वहां भी धीरे-धीरे नमी सूखने लगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि दीपावली के एक सप्ताह बाद तक धान की कटाई पूरी हो सकती है। ऐसे में इस बार गेहूं की बुवाई भी समय से होने की संभावना बढ़ गई है। फिलहाल किसान मौसम के रुख को देखते हुए खुश हैं और अब वह धान की कटाई के साथ-साथ गेहूं बोने की तैयारी में भी जुट गए हैं। इसके लिए धान की कटाई से खाली हुए खेतों को जोत कर तैयार किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments