![]() |
यूपी में ठंड कब से पड़ेगी || नवंबर में इस दिन से यूपी में दस्तक दे देगी ठंड! || यूपी में ठंड का मौसम |
Up Weather Update || Lucknow Weather || Up Weather || Up Cold weather Start || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। भोर से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकल पाई। हालांकि, उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी का मौसम कुछ लंबा ही खिंचता चला जा रहा है। अक्टूबर का महीना बीत गया, लेकिन ठंड का भी कहीं नामोंनिशान नहीं है। हालांकि सुबह शाम मौसम खुशनुमा हो रहा है। लेकिन अभी भी बिना पंखा चलाएं राहत नहीं मिल रही है। जबकि विगत वर्षों में ऐसा कम ही देखने को मिलता था। अक्टूबर के खत्म होते या नवंबर का पहला सप्ताह आते-जाते मौसम इस कदर ठंडा हो जाया करता था कि रात के समय बड़ी मुश्किल से पंखा चलाने की नौबत आती थी। वहीं, शाम या सुबह के समय सफर पर निकलते समय मोटे गर्म कपड़े पहनने की भी जरूरत महसूस होती थी। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग ही दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पहाड़ों में ठंड पड़नी शुरू हो गई है। क्योंकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू होने लगी है। मौसम विज्ञानियों का आगे मानना है कि आने वाले 10 नवंबर के बाद से मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर धीरे-धीरे शुरू होता देखने लगेगा।
गर्म रहेगा नवंबर का पहला सप्ताह
नवंबर का पहला सप्ताह पूरे समय गर्मी के मौसम का एहसास दिलाता रहेगा। उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हालांकि मौसम विज्ञानियों की ओर से यह संभावना जताई गई है कि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के चलते आने वाले 10 नवंबर के बाद से पहले न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। उसके बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि 10 नवंबर के बाद से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के बाद धीरे-धीरे ठंड का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगेगा। पहले सुबह शाम की ठंड पड़ेगी। उसके बाद दोपहर के समय मौसम पहले खुशनुमा होगा। उसके बाद दिन में भी गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस होने लगेगी। माना जा रहा है कि आने वाले 10 नवंबर तक एसी, कूलर और पंखे पूरी तरह से बंद करने पड़ सकते हैं। फिलहाल मौसम के बारे में अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। लेकिन यह तो तय है कि आने वाले 10 से 15 नवंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड का मौसम दस्तक दे देगा।
गोरखपुर-बस्ती में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-बस्ती के साथ पूर्वांचल और आसपास के जिलों में गर्मी का मौसम अभी भी असर बनाए हुए है। दिन के समय धूप में 2 मिनट भी खड़े रह पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। लेकिन रात में भी बिना पंखा चलाएं नींद आना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी भी उत्तर प्रदेश में गर्मी का मौसम सक्रिय है। हालांकि मौसम विज्ञानियों की ओर से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले 10 नवंबर के बाद से ठंड का मौसम शुरू हो सकता है। गोरखपुर और बस्ती में इसका असर अगले एक-दो दिन से दिखने भी लगेगा। बस्ती गोरखपुर जनपद में रविवार को अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। ऐसे में रविवार को न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट की संभावना बन रही है। अगर यही सिलसिला आगे बढ़ता रहा तो 10 नवंबर तक मौसम में ठंड का एहसास होने लगेगा।
0 Comments