सुनीता सिंह बनीं डूडा की परियोजना अधिकारी
बस्ती। जिला नगरीय विकास अभिकरण यानी कि डूडा कार्यालय में डेढ़ साल बाद परियोजना अधिकारी की तैनाती हुई है। सुल्तानपुर से आई सुनीता सिंह नेअपना कार्यभार संभाल लिया। वह सिद्धार्थनगर का भी प्रभार देखेंगी।
दिसंबर 2021 में परियोजना अधिकारी चंद्रभान वर्मा के स्थानांतरण के बाद डूडा में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बतौर परियोजना अधिकारी कार्यभार संभाल रहे थे। इधर जब स्थानांतरण का दौर चला तो सूडा ने सुल्तानपुर में तैनात परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह को बस्ती व सिद्धार्थनगर के परियोजना अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने का निर्देश दे दिया। सुनीता सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक जन समस्याओं का निस्तारण कर शासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इस मौके पर शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक अरुण कुमार त्रिपाठी, विनीता सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दीपक गौड़, यदुवंश चौधरी, राधेश्याम शुक्ल, भाया राम वर्मा, व राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
1 Comments
nice
ReplyDelete