Comments

6/recent/ticker-posts

Modi सरकार SHC Mobile App से Basti मंडल के 333 गांवों के मिट्टी की जांचेगी सेहत

Agriculture land~2

Modi सरकार SHC Mobile App से Basti मंडल के 333 गांवों के मिट्टी की जांचेगी सेहत

बस्ती। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसीलिए किसानों को अन्नदाता का नाम देकर समाज उन्हें सम्मान का बोध कराता है। केंद्र की मोदी सरकार का भी लक्ष्य किसानों की आय को उत्तरोत्तर बढ़ाने का दूरगामी प्रयास कर रही है। इसके लिए जरूरी है कि किसान जिस भूमि पर अन्न उपजाते हैं, उसकी सेहत अच्छी रहे। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने SHC Mobile App से Basti मंडल के 333 गांवों के मिट्टी की सेहत जांचने का अभियान शुरू किया है। आइए विस्तार से जानते हैं...

क्या है SHC Mobile App

SHC Mobile App का शुभारंभ विश्व मृदा दिवस के अवसर पर पांच दिसंबर 2017 को तत्कालीन कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह किया था। यह एप्लिकेशन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए विकसित जियो टैगिंग के रूप में काम करता है। एप में किसानों का ब्यौरा जैसे नाम, आधार कार्ड नम्बर, फसल आदि को दर्ज किया जा सकता है। इस एप से परीक्षण के लिए मिट्टी का नमूना लेनेके दौरान स्वचालित रूप से जियो टैगिंग हो जाती है। इससे आसानी से पता चल जाता है कि नमूना कहां से लिया गया है।

इसे भी पढ़ें...

लखनऊ (lucknow) में आम महोत्सव (aam mahotsav) में अपनी मिठास घोलेंगे बस्ती के आम

बस्ती मंडल के 333 गांवों को किया गया है शामिल

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत Soil Health and Fertility कार्यक्रम में वर्ष 2023-24 के लिए बस्ती मंडल के 333 गांवों का चयन किया गया है। संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि जनपद बस्ती में 126, सिद्धार्थनगर में 126 तथा संतकबीरनगर 81 ग्रामों का चयन किया गया है। संबंधित उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी क्षेत्रीय कार्मिकों के माध्यम से हर चयनित ग्राम पंचायत से सौ मिट्टी के नमूने एकत्रित किए जाएंगे। फिर उसका SHC Mobile App के माध्यम से परीक्षण किया जाएगा।

शुल्क देकर भी करा सकते हैं मिट्टी की जांच

राष्ट्रीय कृषि विकास कार्यक्रम के तहत अगर आपके गांव का चयन नहीं हुआ है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि आप अपने खेत की मिट्टी की जांच कराना चाहते हैं तो नमूना लेकर अपने जिले के मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में जा सकते हैं। यहां 29 रुपये में मुख्य पोषक तत्व व 102 रुपये में सूक्ष्म पोषक तत्व की जांच कराई जा सकती है।

इस भी पढ़ें...

किसान सम्मान निधि: 14वीं किस्त का खत्म होने वाला है इंतजार

Post a Comment

0 Comments