Comments

6/recent/ticker-posts

लखनऊ (lucknow) में आम महोत्सव (aam mahotsav) में अपनी मिठास घोलेंगे बस्ती के आम

dissolve-sweetness-mango-festival-lucknow

लखनऊ (lucknow) में आम महोत्सव (aam mahotsav) में अपनी मिठास घोलेंगे बस्ती के आम

- अवध शिल्प ग्राम (avadh shilp gram) लखनऊ में 14 से 16 जुलाई तक आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे आम महोत्सव का उद्घाटन, बस्ती के भी आम उत्पादक होंगे शामिल

बस्ती। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में 14 से 16 जुलाई 2023 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव में बस्ती के भी आम अपनी मिठास घोलेंगे। जिला उद्यान अधिकारी धर्मेंद्र चंद्र ने बताया कि बस्ती जिले से तीन बड़े आम उत्पादक इस महोत्सव में शामिल होने लखनऊ जाएंगे।

अलग पहचान रखते हैं बस्ती के आम

गौरतलब है कि, बस्ती जनपद आम उत्पादन में प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां बड़ी संख्या में आम के बाग हैं और तमाम किसानों की जिंदगी में आम ने आर्थिक संपन्नता की सुगंध बिखेरी है। उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और उद्यान विभाग हमेशा से आम उत्पादकों का हौसला बढ़ाने में लगा रहा है। इसकी बानगी इस बार भी प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव में बस्ती जिले की सहभागिता के रूप में देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव का आयोजन अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में हो रहा है। इसमें देश भर से सवा सात सौ से अधिक आम उत्पादक शामिल होंगे। इसमें आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आम महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 

इसे भी पढ़ें...

आम केवल स्वाद में ही नहीं, गुणों की वजह से भी है फलों का राजा

बस्ती के यह आम उत्पादक होंगे शामिल

प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव में जिले से तीन प्रगतिशील आम उत्पादक शामिल होंगे। इसमें रुधौली विकास खंड के अठदमा निवासी पुष्करादित्य सिंह, परसरामपुर के पिटिया माफी निवासी वृजेंद्र प्रताप नारायण पांडेय व सदर ब्लॉक क्षेत्र के नंदपुर निवासी अनिल कुमार पांडेय की ओर से आम की उन्नत किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

महोत्सव में समस्याओं का भी मिलेगा समाधान

प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव में शामिल होने के लिए आम उत्पादक आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के साथ उद्यान विभाग के जिला कार्यालय में आकर पंजीकरण करा महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि महोत्सव में आम उत्पादकों को आम में लगने वाले रोगों के प्रबंधन, पेड़ों की निराई-गुड़ाई, सिंचाई आदि से लेकर बेंचने में आ रही समस्याओं का समाधान भी बताया जाएगा।

इसे भी पढ़ें...

Millets Benefits In Hindi: मोटे अनाज किसी सुपरफूड ( super food) से कम नहीं हैं

Post a Comment

0 Comments