Gaganyaan Mission: चंद्रयान की सफलता के बाद भारत ने Gaganyaan Mission की पहली टेस्ट फ्लाइट के लांच को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 21 अक्टूबर 2023 की सुबह दस बजे लांच परीक्षण को पूरा किया गया। Gaganyaan Mission के लांच परीक्षण के सफल होने की जानकारी इसरो (ISRO) ने एक्स पर दी और उसकी फोटो भी शेयर की है।
रचा गया एक बार फिर इतिहास
कई दिनों से सुर्खियों में छाए गगनयान मिशन का यह पहला परीक्षण उड़ान था। इस मिशन के सफल परीक्षण को पूरा कर लेने के बाद भारत दुनिया के उन देशों में शुमार हो जाएगा, जो अपने बलबूते पर चालक दल अंतरिक्ष यान लांच करने की क्षमता रखते हैं। इसरो की ओर से इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) और टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइंट (TV-D1) भी कहा जा रहा है।
Crew Escape की जांची गई क्षमता
यह फ्लाइट एबॉर्ट टेस्ट यान के क्रू एस्केप सिस्टम की क्षमता का परीक्षण करने के लिए किया गया था। इसकी जरूरत तब पड़ती है, जब चालक दल को किसी आपात स्थिति में बाहर निकलना होता है। Gaganyaan Mission का लक्ष्य मानव को तीन दिन के लिए पृथ्वी की 400 किमी की निचली कक्षा में भेजना और मिशन पूरा होने पर सुरक्षित पृथ्वी पर वापस ले आना है।
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने दी बधाई
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि टीवी-डीवी 1 (क्रू मॉड्यूल) मिशन का सफलतापूर्वक लांच किया गया है। उन्होंने इस सफलता के इसरो की पूरी टीम को बधाई दी। बता दें कि यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन शुरू करने वाला चौथा देश बना देगा।
0 Comments