Aaj ka Rashifal 04 November 2023 ( Horoscope Today) आज का राशिफल 04 नवंबर 2023। जानिए 04 नवंबर 2023 का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आज आपके चमकते भाग्य के सितारे, बदल रहे हैं ग्रहों के योग जानिए मेष से लेकर मीन तक अपने राशियों का हाल
राशिफल
मेष: जीवनसाथी से नोंक-झोंक न हो। उन्हें कोई समस्या न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अद्भुत है। कोई समस्या नहीं है। बस आज के दिन पूरा फोकस अपने जीवनसाथी पर करें। दीपावली मनाने के लिए लाल या पीला कपड़ पहनें, आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ: अच्छी स्थिति है। शत्रुओं पर दबदबा रहेगा। विरोधी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। धन-धान्य रहेगा, मां लक्ष्मी की कृपा होगी। संतान की स्थिति अच्छी है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। सब कुछ बहुत बढ़िया है। हरे रंग का कोई कपड़ा पहनें अच्छा रहेगा।
मिथुन: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आतिशबाजी में उन्हें कोई नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें। सफेद या क्रीम कलर का कपड़ा पहनना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।
कर्क: दीपावली के लिए आपको हमेशा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अमावस्या के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती। अमावस्या के दिन ही दिवाली मनाई जाती है। बाकी भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है। लाल रंग का कोई भी कपड़ा आज के दिन धारण करें। अच्छा रहेगा।
सिंह: पराक्रमी बने हुए हैं। पराक्रम आपको लाभ भी दिलाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति ठीक है। नाक, कान, गला की कोई दिक्कत न हो। भाइयों और मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकी सब ठीक है। लाल रंग का कपड़ा बहुत अच्छा रहेगा।
कन्या: स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि, धनागमन होगा। सब बहुत अच्छा है। नीले रंग का कोई भी कपड़ा पहनना आपके लिए अच्छा होगा।
तुला: स्वास्थ्य पहले से अच्छा हो गया है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। उर्जा का स्तर नीचे दिख रहा है। मनोबल ऊंचा और क्रोध पर काबू रखें। बाकी सब ठीक रहेगा। हरे रंग का कोई भी वस्तु आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक: खर्च का दबाव रहेगा। साझेदारी का दबाव रहेगा। किसी चीज को बढ़ा-चढ़ा कर न सोचें। अपनी दिवाली खराब न करें। आगे सब कुछ अच्छा होगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। पीले रंग का कोई कपड़ा पहनना शुभ होगा।
धनु: आशातीत सफलता मिलेगी। बहुत कमाई करेंगे। जीवन में बहुत आगे बढ़ते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य की भी अच्छी स्थिति है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी है। अद्भत है। लाल रंग का कुछ धारण करें, अच्छा रहेगा। केसर का तिलक लगाएं, अत्यंत शुभ होगा।
मकर: व्यापार वृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। संतान से थोड़ी दूरी है लेकिन प्रेम बना हुआ है। अच्छा समय दिखाई दे रहा है। बस किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। जैसे चल रहा है, चलने दें। सफेद या क्रीम कलर का कपड़ा पहनना आज के दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ: भाग्यवश कुछ लाभ होगा। जीवन में आगे बढ़ते दिख रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा दिख रहा है। कोई दिक्कत की बात नहीं है। हरे रंग का कपड़ा पहनें अच्छा रहेगा।
मीन: थोड़ा जोखिम भरा समय है। माता रानी का आशीर्वाद मिलेगा, सब ठीक हो जाएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। कोई रिस्क न लीजिएगा। मां काली की आराधना करें। कोई भी पीले रंग का वस्त्र धारण करना आपके लिए अच्छा होगा
ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र
मो. न . 9628203064.8948895542
0 Comments