UP Basti News: न तौल में हो गड़बड़ी न किसानों का हो शोषण: बौद्ध अरविंद सिंह पटेल
बस्ती (यूपी)। पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने कृषि, लोक निर्माण, बाढ खण्ड, लघु सिंचाई, नलकूप, गन्ना, सिंचाई, खाद्य विपणन, जिला पशुचिकित्सालय के अधिकारियों के साथ विभागीय प्रगति तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा किया। यहां उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि किसानों का शोषण ना होने पाये। इसके साथ ही धान क्रय केन्द्रों पर बाट को अवश्य चेक कर लिया जाए तथा किसी भी स्तर पर तौल में गड़बडी न हो।
उन्होंने गनेशपुर रोड पर पुल के पहले बंधा बनाए जाने का निर्देश बाढ़ खण्ड अधिकारी को दिया है। गन्ना अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 3 चीनी मिल है। किसानों का बकाया भुगतान किया जा रहा है। गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया कि गन्ना केन्द्र पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली व चोरी की घटना न होने पाए। सिंचाई विभाग को निर्देश दिया कि माइनर की साफ-सफाई समय-समय पर अवश्य की जाए।
सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं से पात्र किसानों को अवश्य लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि खाद व बीज की उपलब्धता निरन्तर बनी रहें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि गैर मानक की दवाए ना बिकने पाए। पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि निराश्रित पशुओं को पकड़ कर गौशाला में पहुंचाया जाए और समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण भी किया जाए।
सहायक अभियन्ता सिंचाई को निर्देश दिया कि बोरिंग पाईप की चेकिंग अवश्य की जाए, जिससे बाजार में पाईपों की डुब्लीकेसी न होने पाए। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।
इसके पूर्व सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी, बहादुरपुर, मरवटिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई निरन्तर बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके साथ व्यवस्थाओं को सुधारने का भी निर्देश दिया।
0 Comments