Desi Fridge (surahi or Ghada) Benifits In Hindi: गरमी शुरू हो चुकी है। तापमान पसीना निकालने लगा है। ऐसे में शीतल जल की बात करें तो मन खुश हो जाता है। लेकिन, हम अक्सर electric refrigerator के ठंडे पानी से प्यास बुझा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रीज का पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। चिकित्सक भी फ्रीज के ठंडे पानी के सेवन से बचने की सलाह देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर कहां से शीतल जल का बंदोबस्त किया जाए, जो अच्छा भी हो और पैसे भी ज्यादा न खर्च करने पड़ें। तो आइए हम आपको बताते हैं देसी फ्रीज के बारे में।
मिट्टी का घड़ा ही है देसी फ्रीज
अगर आप घर में रखे इलेक्ट्रिक फ्रीज का पानी पी रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि हम मिट्टी के घड़े की बात कर रहे हैं, जिसे आम बोलचाल में लोग देसी फ्रीज भी कह देते हैं। दरअसल, बिजली से चलने वाले फ्रीज का पानी सेहत के लिए बहुत नुकसान दायक हो सकता है। ऐसे में आप अगर ठंडा पानी पीने का शौक रखते हैं, तो यह देसी फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं। मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
मटके के पानी के फायदे क्या हैं?
चिलचिलाती धूप से आने के बाद शीतल जल मिल जाए तो बड़ी ही राहत मिलती है। गरमी में वैसे भी लोगों को ठंडा पानी पीने का मन करता ही है। इसीलिए लोगों को पुराने स्टाइल को अपनाते हुए देसी फ्रिज यानी कि मटके का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, मटका मिट्टी का बनता है, जो पानी को फिल्टर करने का भी काम करता है। मटके का पानी पीने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। मटके का पानी गरमी में लू से बचाव, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने का भी काम कर सकता है। गले को तर रखता है और राहत देता है। पाचन तंत्र अच्छा रहता है। ब्लड प्रेशर में फायदेमंद माना जाता है। आयरन की कमी पूरा करने में भी मटके का पानी मददगार हो सकता है। स्किन से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।
कितना पानी पीना चाहिए गरमी के दिनों में
गर्मियों में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी पीना अच्छा माना गया है। ऐसे में मटके का पानी मिल जाए क्या बात है। विशेषज्ञ बताते हैं कि नेचुरली फ्रिज का पानी बहुत ज्यादा नुकसान करता है। क्योंकि जब आप गरमी से ठंडे वातावरण में आते हैं और उसके बाद फ्रिज का पानी पीते हैं, तो आपको कोल्ड, गला खराब और फीवर होने की संभावना बनी रहती है। इसीलिए सभी को जहां तक हो सके फ्रिज का पानी पीने से बचना चाहिए।
0 Comments