Comments

6/recent/ticker-posts

बस्ती में थप्पड़ मारने का भतीजे ने लिया खूनी बदला, बाग में सरेआम ईंट से कूंच कर मार डाला

basti-news-up-police

Basti News: चाचा उसे सुधारना चाहते थे। भतीजे के रगों में जवानी का जोश था। सो चाचा कुछ। अच्छी बात भी कहते तो भतीजा नाराज होकर ऊलजलूल कहने लगता। मगर सोमवार को यह रक्त संबंध रक्तरंजित हो गया। भतीजे ने बाग में सरेआम ईंट से कूंच कर चाचा की हत्या कर दी। भतीजे ने थप्पड़ के बदले चाचा की जान ही ले ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकदमा दर्ज हो चुका है। आरोपी भतीजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

हर्रैया थाना क्षेत्र के डहडा गांव का मामला

घटना बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के डहडा गांव में अंजाम दी गई है। यहां के ब्रह्मदेव शुक्ल (76) अशोक इंटर कॉलेज हर्रैया में पूर्व प्रधानाचार्य थे। सोमवार की सुबह वह बाग में महुआ बीनने गए थे। उसी समय उनका भतीजा राघवेंद्र (33) भी वहां पहुंच गया। चाचा को देखते ही उसका पारा चढ़ गया वह उन्हें अपशब्द बोलने लगा। चाचा ने उसे रोका तो वह उनसे लड़ने लगा। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। तभी राघवेंद्र ने अपने चाचा के सिर पर पास में पड़ी ईंट से वार कर दिया। उनका सिर फट गया। बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। 

यह है विवाद की जड़, सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे

ब्रह्मदेव शुक्ल उसे सुधारने के लिए अक्सर डांटते रहते थे, लेकिन उनकी बातों का असर उन पर नहीं होता था। यही भी एक वजह था कि चाचा-भतीजे में नहीं पटती थी। परिजनों ने भी पुलिस को यह सब बताया कि चंद रोज पहले राघवेंद्र बिना बताए चाचा की साइकिल लेकर चला गया। इस पर उसके चाचा ने उसे डांटा था। तब भी दोनों में खूब झगड़ा हुआ था। तब ब्रह्मदेव ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिया था। माना जा रहा है कि इसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए राघवेंद्र ने अपने चाचा को दुनिया से ही रुखसत कर दिया।

मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार, पुलिस दे रही दबिश

सीओ अशोक मिश्र ने बताया कि आरोपी कुछ हलके दिमाग का है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। राघवेंद्र के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments