Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || नदी में उतराता मिला युवती का शव || नहीं हो पाई शिनाख्त

basti-news-big-news-from-basti
Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || नदी में उतराता मिला युवती का शव || नहीं हो पाई शिनाख्त

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दुबौलिया थाना क्षेत्र में सरयू नदी में एक युवती का शव उतराता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

खजांची पुरवा के पास पड़ा मिला शव

पुलिस के अनुसार 24 मई 2024 को सुबह करीब 7 बजे खजांची पुरवा के पास सरयू नदी में एक अज्ञात युवती शव उतराता मिला। इस बारे में स्थानीय थाने पर ग्राम प्रहरी के द्वारा सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात युवती का शव सरयू नदी के किनारे पानी में तैरता हुआ आया है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष दुबौलिया चंद्रकांत पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। महिला आरक्षी के द्वारा शव का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि शव पूरी तरह सड़ चुका है। चेहरा तथा हाथ गल गया है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। 

दाहिने हाथ पर है ॐ का निशान

पुलिस के निरीक्षण से मृतका के दाहिने हाथ के पंजा एवं कोहनी के मध्य ऊँ का निशान उकेरा हुआ है। शव की पहचान आस पास के लोगों से कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के शव का पहचान कराने के लिए उसके हुलिए को सोशल मीडिया में साझा किया गया है। कहा, जिस किसी को अज्ञात महिला के शव के बारे में कोई जानकारी हो वह दुबौलिया थाने में संपर्क कर सकता है। युवती के शव पर लाल रंग का सूट, काले रंग का पैन्ट है। दाहिने हाथ में कोहनी व पंजे के बीच ऊँ का निशान बना हुआ।

Post a Comment

0 Comments