Comments

6/recent/ticker-posts

105 साल की उम्र में परदादी ने किया एमए || है ना चौंकाने वाली बात || दुनिया भर में हुआ इस लेडी का नाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
great-grandmother-did-ma-age-105-ladys-name-became-famous-all-over-world
105 साल की उम्र में परदादी ने किया एमए || है ना चौंकाने वाली बात || दुनिया भर में हुआ इस लेडी का नाम

Ajab Gjab News || अगर आपको पढ़ने का शौक है। खेलने का शौक है। चित्रकारी का शौक है या किसी भी विधा में हाथ आजमाने की ललक है। लेकिन जिम्मेदारियों को निभाते हुए पता नहीं कब उम्र बीत गई है, तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपना कोई भी शौक किसी भी उम्र में पूरा कर सकते हैं। जी हां, जरूर पूरा कर सकते हैं। यह हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। जब एक 105 साल की बुजुर्ग महिला इस उम्र में एमए की पढ़ाई कर सकती हैं, तो आप क्यों नहीं कर सकते। अमेरिका (America) की रहने वाली है यह महिला आज पूरी दुनिया में मशहूर हो गई है। लोग इस महिला का उदाहरण देकर अपने बच्चों को जीवन में कुछ कर गुजरने का हौसला भर रहे हैं।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से हासिल की एमए की डिग्री

यह कहानी है अमेरिका की जिंजर हिसलोप की। उन्होंने 105 साल की अवस्था में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) से मास्टर डिग्री हासिल की है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि उन्होंने स्नातक डिग्री 1940 में की थी। उस समय भारतवर्ष आजाद भी नहीं हुआ था। यहां स्वतंत्रता संग्राम बुलंदियों पर था। ऐसे में अगर आप यह सोचते हैं कि कोई काम करने की एक निश्चित उम्र होती है, तो जी नहीं, उम्र नहीं हौसला मायने रखता है। अगर आपमें कोई काम करने का हौसला है। तो उसे आप किसी भी उम्र में कर सकते हैं। अगर आप भी कोई शौक रखते हैं और उसके पूरा न होने की कसक दिल में रह गई है कि उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो आप जिंजर की कहानी से प्रेरणा ले सकते हैं।

आखिर क्यों जिंजर को करनी बुढ़ापे में पढ़ाई

अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि 1940 में स्नातक की डिग्री करने के बाद जिंजर की पढ़ाई बाधित हो गई है। दरअसल इसके पीछे रोचक कहानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिंजर ने 1940 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई शुरू की। तो इस बीच है जिंजर के प्रेमी को द्वितीय विश्व युद्ध में जाने के लिए बुलावा आ गया। जिंजर और उसके प्रेमी ने फैसला किया कि युद्ध में जाने से पहले वह शादी करना चाहते हैं। लिहाजा दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद जिंजर के पति विश्व युद्ध में चले गए। इस वजह से जिंजर मास्टर डिग्री के लिए अंतिम थीसिस जमा नहीं कर पाई थीं। क्योंकि इसके ठीक पहले उन्हें पढ़ाई छोड़ देने पड़ी थी। अब उन्होंने अपनी थीसिस जमा कर दी है। जिसके बाद उनकी पढ़ाई पूरी हो गई और उन्हें मास्टर डिग्री भी मिल गई।

Post a Comment

0 Comments