![]() |
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम || यूपी में कुछ घंटे में हो सकती है प्री मानसून वर्षा || गर्मी से भी मिलेगी राहत |
Up Weather Update Today || Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega || उत्तर प्रदेश में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक में अगले कुछ घंटे से लेकर एक-दो दिन में बारिश हो सकती है। आंधी तूफान का प्रकोप भी देखने को मिल सकता हैं। जानकारों के अनुसार इसे प्री मानसून बारिश भी कहा जा सकता है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में गिरावट कब होगी
उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश हो सकती है। बता दें कि इस समय उत्तर भारत में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। तापमान अभी भी 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को पूर्वांचल के बस्ती और सिद्धार्थनगर के कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसके चलते मौसम थोड़ा सा बेहतर रहा। लेकिन, आने वाले दिनों में गर्मी अभी परेशान कर सकती है।
आंधी तूफान को लेकर IMD का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग की ओर से आंधी तूफान को लेकर भी सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग की ओर से भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर आया अपडेट बड़ी संख्या में लोगों को राहत देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 5 व 6 जून को ही बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि पूर्वांचल में 6 जून के बाद मौसम का रुख बदलते देखा जा सकता है।
0 Comments