![]() |
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम || यूपी में आज बदलेगा का मौसम || दिल्ली-यूपी में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट |
Up Weather Update Today In Hindi || उत्तर भारत समेत समूचे उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आम जनमानुष अकुलाया हुआ है। लोगों के लिए घरों में भी रहना मुश्किल होने लगा है। कूलर, एसी, फैन सब धोखा देने लगे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से रविवार को राहत देने वाली खबर सामने आई है। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि रविवार को देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश के फुहारे पड़ सकती हैं। हालांकि, कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी।
देश ने इलाकों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 2 जून 2024 को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी व धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उड़ीसा के कुछ इलाकों में हीटवेव (लू) का दौर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है। छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पश्चिम हिमालय, कोंकण, गोवा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
पूर्वांचल में भी बदलेगा मौसम
पूर्वांचल में भी मौसम कुछ अलग रुख अख्तियार कर सकता है। रविवार की सुबह तेज धूप खिली, लेकिन 10 बजने के बाद आसमान में बादलों की आवाज आई शुरू हो गई। इससे लोगों ने थोड़ी गर्मी से राहत महसूस की। उमस भी थोड़ी कम हुई। ऐसे में मौसम के रुख को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार को दिन में सामान्य से हल्की बारिश होने की संभावना बनने लगी है। अगर बारिश होती है तो यहां कई हफ्ते से गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
40 डिग्री से पार रहेगा पारा
भारतीय मौसम विभाग की ओर से यह आशंका जारी रखी गई है कि अभी तापमान में गिरावट नहीं होने वाली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास या इससे ऊपर रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री या 31 डिग्री के आसपास रह सकता है। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की स्थिति में ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। अगर मौसम साफ है तो तापमान या हीट वेव का असर लोगों को परेशान करेगा।
2 जून 2024 को उत्तर प्रदेश का मौसम
आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
तापमान 30°C से 41°C के बीच रहेगा।
हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा से चलेगी।
आर्द्रता अधिक रहेगी, जिससे तापमान 44°C तक महसूस हो सकता है।
2 जून 2024 को पूर्वांचल का मौसम
बारिश होने की संभावना कम है।
कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
तापमान 28°C से 38°C के बीच रहेगा।
हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वोत्तर दिशा से चलेगी।
आर्द्रता अधिक रहेगी।
2 जून 2024 को लखनऊ का मौसम
लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 30°C रहेगा।
2 जून 2024 को गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहेगा।
2 जून 2024 को वाराणसी का मौसम
वाराणसी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 29°C रहेगा।
0 Comments