![]() |
Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || झगड़े की शिकायत करने जा रही महिला पर धारदार हथियार से हमला || हालत नाजुक |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के नकहा गांव में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल महिला को बस्ती के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झगड़े की शिकायत करने जा रही थी थाना
बताया जा रहा है कि नकहा गांव में 30 साल की शाहिना खातून मायके में अपने पिता के यहां रहती हैं। शाहिना के भाई अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। शनिवार को शाहिना का गांव में ही किसी शख्स से विवाद हो गया। इस मामले की शिकायत करने वह कलवारी थाने जा रही थी। रास्ते में तकिया गांव के पास गांव के लिए एक शख्स ने उसका रास्ता रोक लिया। कुछ वाद विवाद के बाद उस शख्स ने शाहिना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गले पर चोट से वह तड़प उठी और जमीन पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शाहिना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला संज्ञान में ही रही जांच
जिले के कलवारी थाना के एसएचओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। हमला करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments