Comments

6/recent/ticker-posts

Up Weather Update Today In Hindi || यूपी अगले कुछ घंटे में बदलेगा मौसम || इन स्थानों पर भारी बारिश की आशंका

up-weather-update-today-in-hindi-up-weather-change-few-hour-possibility-heavy-rain
Up Weather Update Today In Hindi || यूपी अगले कुछ घंटे में बदलेगा मौसम || इन स्थानों पर भारी बारिश की आशंका

Up Weather Update Today || उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में इन दिनों बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। जिन जिलों में अधिकतम तापमान कभी 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता था। वहां तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस से होते हुए अब 50 पार कर चुका है। अब तो वैज्ञानिक भी मानने लगे हैं कि ग्लोबल वार्मिंग का असर दिखने लगा है। तापमान लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। राजधानी लखनऊ में तो गर्मी का 42 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। हालांकि, अब भारतीय मौसम विभाग की ओर से एक-दो दिन के भीतर बारिश की आशंका जताई है। यह उम्मीद इसलिए भी है गर्मी अब अपने अंतिम पायदान पर है। केरल में मानसून पहुंच जाने और वहां हो रही मूसलाधार बारिश से यह उम्मीद तो है कि गर्मी से आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर राहत मिल सकती है।

कई जिलों में गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं फुहारें

मौसम में बदलाव अगले कुछ घंटे में देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई गई है। बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर में शनिवार को दिन में बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी समेत अन्य कई जिलों में बादलों की मौजूदगी रहेगी। अगर बारिश नहीं भी होती है तो कम से कम तेज धूप से तो राहत के आसार तो हैं ही। खास उन लोगों को राहत रहेगी, जो सरकारी या प्राइवेट नौकरी में हैं और उन्हें दिन में घर से बाहर निकलना ही है। 

बस्ती में अलर्ट मोड पर प्रशासन, एक्टिव किए गए अधिकारी

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भी इन दोनों 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गर्मी बेतहाशा पड़ रही है। सुबह 9 बजे के बाद ही ऐसी स्थिति बन जा रही है कि लोग घर में दुबक जा रहे हैं। विशेष परिस्थिति में ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने पूरी प्रशासनिक मशीनरी को एक्टिवेट करते हुए निर्देश दिया है कि हीटवेव से बचाव को लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली जाए। ताकि किसी तरह कि लोगों को समस्या न होने पाए। इसके लिए कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है।

पुरवा हवाओं की वजह से रहेगी उमस

मौसम विभाग का कहना है कि 1 जून 2024 को उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी रहेगा। हालांकि आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। राज्य में तापमान 43°C से 45°C तक और न्यूनतम तापमान 29°C से 31°C तक रहने की संभावना है।पुरवा हवाएं 11 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। जिससे उमस रहेगी। पूरे राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वांचल में, तापमान थोड़ा कम रहने की संभावना है, उच्चतम तापमान 41°C से 43°C तक और न्यूनतम तापमान 28°C से 30°C तक रहने की संभावना है। पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यूपी में 1 जून 2024 का मौसम

तापमान

उच्च: 43°C से 45°C तक

निम्न: 29°C से 31°C तक

आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

हवा

पूर्व से 11-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बारिश

कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वांचल में 1 जून 2024 का मौसम

तापमान

उच्च: 41°C से 43°C तक

निम्न: 28°C से 30°C तक

आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

हवा

पूर्व से 11-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बारिश

कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments